2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गड्ढे में फंसे हिरण को निकाला

पुणे : मुंबई पुणे रोड पर डुक्कर खिंड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पाइपलाइन का काम शुरू है। इसके लिए गड्ढे खोदे गये हैं। इस बीस फुट के गड्ढे में हिरण फस गया था। वहाँ के कुछ लोगो को ये दिखा तो तुरंत फ़ायर ब्रिगेड को खबर की। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम वहाँ पहुंच गई। तुरंत सिंहगड रोड की फायर ब्रिगेड टीम के जवान  और वन विभाग ने उसे छुड़ाने का प्रयत्न किया। लगभग 1 घंटे की कोशिश के बाद हिरण को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसमे उसके पैर घायल हो गये। हिरण को वन विभाग के अधिकारियों ने कब्ज़े में लिया और अस्पताल में एडमिट कराया। वहाँ उसका इलाज शुरू किया गया।

फायरब्रीगेड टीम के जवान तांडेल शिवाजी मुजुमले, फायरमेन शिवाजि आटोले, संतोष नलावडे के साथ ही सतीश देशमुख ने हिरण को सुरक्षित निकाला। वही हिरण को छुड़ाने में रेसक्यू चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक अभिजीत महाले, विश्वेश महाजन, अमित तापासे और डॉक्टर सुश्रुत शिरभाते ने मदद की।