गणपति के दर्शन करने गई दीपिका, भीड़ ने घेरा

मुंबई, 12 सितम्बर (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में एक गणपति पंडाल में भीड़ से घिर गईं। दीपिका, भगवान गजानन का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणपति पंडाल गई थी। जैसे ही भीड़ को पता चला कि ‘पीकू’ स्टार पंडाल में मौजूद हैं, वे अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े।

https://www.instagram.com/p/B2SFYKXHr4H/?utm_source=ig_web_copy_link

अभिनेत्री ने सुनहरे रंग की भारी कढ़ाई वाली साड़ी और बड़े झुमके पहन रखे थे।

एक रिपोर्ट के अनुसार, गणपति के दर्शन करने पहुंची 33 वर्षीय अभिनेत्री के बॉडीगार्ड्स को भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

https://www.instagram.com/p/B2R-M-HnbQY/?utm_source=ig_web_copy_link

काम की बात करें तो दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ में नजर आएंगी। यह फिल्म एसिड हमले की शिकार हुई लक्ष्मी के जीवन पर आधारित है। इसके अलावा वह कबीर खान की फिल्म ’83’ में भी नजर आएंगी।

https://www.instagram.com/p/B2SMJGDHOgh/?utm_source=ig_web_copy_link