“दीपिका को JNU में जाने की बजाय मुंबई जाकर डांस करना चाहिए”, बीजेपी के ‘नेता’ का विवादित बयान

नई दिल्ली: समाचार ऑनलाइन- बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जेएनयू के छात्रों से मिलीं, इसके बाद एक नया राजनीतिक युद्ध शुरू हो गया है। दीपिका ने जेएनयू स्टूडेंट्स पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन में भाग लिया था। इसके चलते कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी फिल्म ‘छपाक’ का बहिष्कार किया। सोशल मीडिया पर पूरे मामले को लेकर काफी आलोचना हो रही है।

इस मामले पर बीजेपी नेता गोपाल भार्गव ने दीपिका पादुकोण के बारे में विवादित बयान देते हुए कहा है कि, अभिनेत्री को मुंबई में रहना चाहिए और नृत्य करना चाहिए। भार्गव ने आगे कहा कि, “अभिनेत्री को केवल मुंबई में ही रहकर डांस करना चाहिए। मुझे अभी तक समझ में नहीं आ रहा है कि उन्हें जेएनयू जाने की क्या जरूरत थी. कई लोग जो खुद को कलाकार और कार्यकर्ता कहलवाने के लिए तैयार हो गए हैं.”

बता दें कि दीपिका उन छात्रों से मिली थी,  जिनकी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अज्ञात बदमाशों द्वारा पिटाई की गई थी।

कुछ लोग दीपिका के JNU दौरे का समर्थन कर रहे है, जबकि कुछ उनके खिलाफ बोल रहे हैं. इसलिए, ट्विटर पर दो हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं: #boycottchhapaak और #IsupportDeepika. लोगों कहना है कि दीपिका टुकड़े गैंग से मिलने गई थी. इसलिए उनकी फिल्म छपाक न देंखे.