पिंपरी चिंचवड़ में मीटर रिक्शा शुरू करने का फैसला अधर में

पिंपरी। मनमाना किराया और ऑटो चालकों की बदसलूकी संबन्धी बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर पिंपरी चिंचवड़ शहर में मीटर से किराया तय करने की मांग जोर पकड़ रही है। हालांकि इसका फैसला अभी अधर में ही लटका है। इस बारे में पूछने पर पिंपरी चिंचवड़ उप प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (डिप्टी आरटीओ) पूरी तरह से सकारात्मक है, ऐसा उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अतुल आदे ने बताया।मीटर के अनुसार रिक्शा चलाने काे लेकर रिक्शा चालकाें और उनके संगठनों से काेराेना काल में चर्चा नहीं हाे सकी, इसके चलते इसका फैसला नहीं हो सका है।
शहर में ऑटो रिक्शा चालकाें द्वारा मनमाने तरीके से किराया वसूला जा रहा है। जवाब मांगने पर यात्रियों से बदसलूकी करने से भी ऑटो चालक पीछे नहीं हटते। शहर में कई जगहों पर रिक्शा चालकों की दादागिरी के उदाहरण भी मिल रहे हैं। इसके चलते मीटर के अनुसार रिक्शा चलाने की मांग जोर पकड़ रही है। उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अतुल आदे ने बताया कि, शहर में मीटर के अनुसार रिक्शा चलाया जाना चाहिए। रिक्शा चालकाें से किराया बढ़ाने संबंधी बात हाेने के बाद मीटर के अनुसार सवारी रिक्शा चालू की जाएगी। इस बारे में रिक्शा संगठन, रीजनल ट्रांसपाेर्ट अथारिटी (आरटीए), आरटीओ और पुलिस की संयुक्त बैठक शीघ्र हाेने वाली है। इस मुद्दे पर संबंधिताें से चर्चा जारी है।
अतुल आदे ने कहा, मीटर के अनुसार रिक्शा शुरू करने की मांग काे लेकर लाेगाें की राय अलग-अलग है। शहर में मीटर के अनुसार रिक्शा चल रहे हैं या नहीं? इस पर नियंत्रण रखने के लिए आरटीओ में अलग टीम का गठन किया गया है। यह टीम मीटर के अनुसार रिक्शा नहीं चलाने वाले रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। शहर में कई वर्षाें से नए अधिकृत रिक्शा स्टैंड नहीं तय किये गए हैं। इस पर उन्होंने कहा, अधिकृत रिक्शा स्टैंड बनाने का अधिकार पुलिस का है। पुलिस सर्वेक्षण करने के बाद आरटीओ के साथ मीटिंग करती है। उसके बाद चर्चा करके नये स्टैंड काे मंजूरी दी जाती है। इसके अलावा मनपा भी अपने अधिकार में नए स्टैंड बना सकती है।