पुणे जिले में कोरोना से मरनेवालों की संख्या हुई 8001

3.28 संक्रमितों में से 3.10 लाख ने दी महामारी को मात
पुणे। पूरे देश में सबसे ज्यादा प्रभावित रहे पुणे जिले में महामारी से मरनेवालों की संख्या 8 हजार तक पहुंच गई है। जिले में बीते 24 घण्टे के भीतर 418 नए मरीज मिले हैं जबकि 970 इलाज के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या तीन लाख 28 हजार 507 हो गई है। हालांकि इसमें से 3 लाख 10 हजार 280 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल पुणे जिले के अस्पतालों में 10 हजार 226 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8001 मरीज महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चूके हैं। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.44 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 94.45 फीसद हो गया है।
संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर जिलों) में करीबन 4.80 लाख संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 25 लाख 20 हजार 73 लोगों की टेस्ट की गई जिसमें से कुल 5 लाख 12 हजार 952  संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 4 लाख 82 हजार 119 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल संभाग में 16 हजार 382 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 14 हजार 451 मरीजों की मौत हुई है। पुणे संभाग का रिकवरी रेट 93.99 और डेथ रेट 2.82 फीसदी है। पुणे संभाग में मंगलवार को 1432 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के सर्वाधिक 970, सातारा जिले के 144, सोलापुर जिले के 126, सांगली जिले के 114 और कोल्हापुर जिले के 78 मरीज शामिल हैं। पुणे संभाग में गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 841 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 418 मरीजों के अलावा सातारा में 191, सोलापुर में 108, सांगली में 57 और कोल्हापुर जिले में 67 नए संक्रमित मिले हैं।
पुणे के बाद सांगली व कोल्हापुर में ज्यादा मौतें
सातारा में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 978 हो गया है। इसमें से 43 हजार 842 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1618 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 2518 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या 42 हजार 112 हो गई है। इसमें से 38 हजार 464 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1507 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 2141 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 45 हजार 804 हो गया है। इसमें से 43 हजार 354 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1668 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 782 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 48 हजार 551 संक्रमितों में 1657 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 46 हजार 179 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 715 मरीजों का इलाज चल रहा है।