नांदेड में अचानक ठंड बढ़ने से एक की मौत

नांदेड : समाचार ऑनलाइन – नांदेड जिले में अचानक ठंड बढ़न से एक शख्स की मौत हुई। नांदेड के ग्रामीण हॉस्पिटल में एक अज्ञात भिखारी की ठंड में ठुठरने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह इस घटना का खुलासा हुआ है। चिकित्सा अधिकारियों ने पुलिस को यह जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घटना का पंचनामा किया। उमरी स्थित ग्रामीण हॉस्पिटल में मेडिकल जांच की गई। इस मामले में उमरी पुलिस आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
मराठवाडा में बढ़ी ठंड

मराठवाडा इलाके में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई है। मराठवाडा में सबसे कम 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। बीड में यह कड़ाके की ठंड दर्ज की  गई है। औरंगाबाद 10, लातूर 11, उस्मानाबाद 11.7, नांदेड, परभणी में 13 डिग्री सेल्सिअस तापमान दर्ज किया गया है। इस ठंड के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तापमान काफी ठंडा होने के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही है। लोग दिनभर स्वेटर और जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं।