बिल्डिंग से गिरकर युवती की मौत

पुणे : समाचार ऑनलाईन – बिल्डिंग की छत से गिरकर 24 वर्षीय युवती की मौत हो गईं। यह घटना शुक्रवार की सुबह पौने छह बजे पुणे के उरूली कांचन परिसर में हुई।

पुलिस ने बताया कि प्रियांका गोविंद जंगम (24) की मौत हो गई हैं। घटना को लेकर लोणी कालभोर पुलिस थाने में अकस्मात मौत का मामला दर्ज किया है।

प्रियांका परिवार के साथ उरूली कांचन स्थित एस के सेंटर परिसर में रहती थीं। पिछले छह महिनों से प्रियांका की मानसिक हालत ठिक नहीं थीं। वह अक्सर बिना किसी को बताएं घर से चली जाती थीं। उसके परिवारवाले उसे ढूंढकर घर लाते थे। मानसिक हालत ठिक न होने के कारण उसका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार के तड़के प्रियांका ने अपने पिता को नींद से उठाया और मुझे घुमने जाना है ऐसा कहा। पिता ने उस से मना किया और वह नहाने चले गए। उस दौरान प्रियांका बाहर चली गईं। पिता जब नहाकर लौटे तब प्रियांका घर में नहीं थीं। वह उसे ढूंढने के लिए बाहर गए तब एक शख्स ने फोन कर उनसे कहा कि प्रियांका बिल्डिंग से गिर गई हैं। पिता ने जाकर देखा तब प्रियांका के सिर पर गंभीर चोंटे आई थीं। काफी खून बह रहा था। उन्हाेंने तत्काल डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने प्रियांका को जांचकर मृत घोषित किया।