हनीमून के लिए आए पति की घोड़े से गिरने से मौत

पुणे | समाचार ऑनलाइन – मुंबई के शिवडी में रहनेवाले दंपति हनीमून के लिए पाचगणी में गए थे। टेबल लैंड की सुंदरता को देखते हुए घोड़े की सवारी करने की इच्छा पति की हुई। लेकिन घोड़े से गिरने से पति की मौत हो गई। घोड़े पर सवारी के दौरान नीचे गिरने से पति गंभीर रुप से घायल हो गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई। मोहम्मद नसीब करम खान (35, मुंबई) नामक युवक की मौत हुई है। पाचगणी पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

सांगली का विकास स्मार्ट सिटी जैसा होगा : फडणवीस

पुलिस ने बताया कि पाचगणी टेबल लैंड पर दंपति बुधवार की शाम घूमने के लिए गए थे। टेबल लैंड के बड़े मैदान में घुड़सवारी करने के लिए काफी घोड़े वहां होते हैं। घूमने के बाद मोहम्मद खान यह एक घोड़े में बैठे थे। घोड़े की सवारी करते समय मालिक के हाथ से घोड़ा छूट गया था, घोड़ा तेजी भागने लगा था। सामने से आते घोड़े को देखकर घोड़ा मचल गया था। जिसकी वजह से मोहम्मद खान यह घोड़े से नीचे गिर गया व घोड़ा युवक के ऊपर जा गिरा।
मोहम्मद के मुंह से काफी खून बह रहा था। इलाज के लिए तुरंत मोहम्मद को पाचगणी स्थित हॉस्पिटल में ले जाया गया था। लेकिन तबीयत काफी खराब होने की वजह से वाई स्थित हॉस्पिटल में भरती किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवार में मातम छा गया।