पार्किंग विवाद में शोरूम के मैनेजर पर जानलेवा हमला

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद में एक कार शोरुम के रिलेशनशिप मैनेजर पर जानलेवा हमला किये जाने की वारदात सामने आयी है। 12 जनवरी को हुए जानलेवा हमले का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सड़क किनारे बैठे शख्स पर चार लोग जानलेवा हमला करते नजर आ रहे हैं। इस हमले में कर्मचारी के सिर और हाथ में चोट आई थी। इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना खराड़ी इलाके में हुई है। इसमें एक कार शोरुम के रिलेशनशिप मैनेजर अर्पित रमेश राउत पर हमला हुआ है। अर्पित और आरोपियों के बीच शोरुम के बाहर बाइक पार्क करने को लेकर विवाद हुआ था। मामला हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद अर्पित वापस अपन शोरुम में चले आये और दोपहर को लंच टाइम में जब वे चाय पीने के लिए एक रेस्टोरेंट में बैठे थे तो पांच लोगों ने वहां पहुंच उनपर जानलेवा हमला किया।
इस घटना के बाद चन्दननगर पुलिस स्टेशन में खराड़ी निवासी 31 वर्षीय राउत ने प्रतीक गजानन चव्हाण (23), अक्षय एकनाथ कावरे (21), रोहित मिलिंद खैरे (20) और मनोज अभिमान कानडे (20) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। चंदन नगर पुलिस ने धारा 307 (हत्या का प्रयास), 323, 324 (खतरनाक हथियारों से स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग), 427, 143 और भारतीय दंड संहिता की धारा 147 और 148 के तहत मामला दर्ज कर सभी चार आरोपी गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।