संपत्ति के लिए बेटी ने दी मां को नींद की गोलियां

भाई ने लगाया आरोप

पुणे : समाचार ऑनलाईन – संपत्ति के लिए बेटी ने अपनी बीमार मां को नींद की ज्यादा गोलियां दी जिसमें मां की मौत हो गईं। यह घटना पुणे में सामने आई हुई है। घटना को लेकर पुलिस ने बेटी पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर 48 वर्षीय महिला पर फरासखाना पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ उसके भाई आनंद श्रावणकुमार पटेल ने शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार आनंद की मां शारदाबेन पटेल बीमार थीं इसलिए उसकी बहन ने उन्हें 18 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया। उस समय बहन ने किसी भी परिजन को मां से मिलने नहीं दिया। भाई तक को भी मिलने नहीं दिया। 22 अगस्त को बहन मां को अहमदाबाद लेकर गईं और वहां सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका निधन हो गया। उसकी मां के पास 60 लाख रूपये और संपत्ति के कुछ शेअर्स हथियाने हेतु पुणे से अहमदाबाद यात्रा के दौरान बहन ने मां को नींद की गोलियां खिलाई ऐसा आरोप लगाते हुए उसके भाई आनंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आगे की जांच जारी है।
visit : punesamachar.com