‘दंगल गर्ल’ फातिमा सना शेख ने शेयर की अपनी हॉट तस्वीरें

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान की बेटी का रोल करने वाली फातिमा सना शेख एक बार फिर चर्चा में हैं। फातिमा इस बाऱ अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर अचानक से चर्चा में आ गई हैं। फतिमा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1997 में आई फिल्म ‘चाची 420’ किया था। इस फिल्म में फातिमा ने भारती का किरदार निभाया था। इसके बाद फातिमा कई फिल्मों और सीरियल में काम कर चुकी है लेकिन फातिमा को पहचान दंगल फिल्म से मिली है। दंगल फिल्म में फतिमा की एक्टिंग की तारीफ की गई है।

https://www.instagram.com/p/B1Q4ShYh1DB/?utm_source=ig_web_copy_link

फातिमा ने हाल ही में अपनी कुछ हॉट और खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इनमें से एक तस्वीर में वह ब्लैक टॉप और डेनिम जीन्स पहने पीठ पर एक बैग लिए नज़र आ रही है। फोटो में वह काफी हॉट और खूबसूरत नज़र आ रही है। एक फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ‘मेरे दोस्त अच्छी फोटो खींचते है’ | इस फोटो को अब तक लाखों लोगों ने लाइक किया है। फोटो के साथ-साथ उन्होंने लोकेशन में हिमाचल प्रदेश लिखा है। यानि कि फातिमा इन दिनों बॉलीवुड से ब्रेक लेकर हिमाचल में छुट्टियां बीता रही है।

https://www.instagram.com/p/BxqlibFhn7U/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/BpLz5Sin9UB/?utm_source=ig_web_copy_link