Dabur Odomos | डाबर ओडोमॉस ने शुरू किया विशाल अभियान #मेकिंग इंडिया डेंगु फ्री; ब्राण्ड लोगों को डेंगु और मलेरिया से बचने के लिए कर रहा है जागरुक

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Dabur Odomos | मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से शहर को बचाने के प्रयास में, डाबर की ओर से भारत के सबसे पसंदीदा पर्सनल ऐप्लीकेशन मोस्क्युटो रेपेलेन्ट ब्राण्ड- ओडोमॉस- ने आज पुणे में एक विशाल अभियान #मेकिंग इंडिया डेंगु फ्री की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत ओडोमॉस 70 शहरों के 20 लाख लोगों तक पहुंचेगा और उन्हें डेंगु और मलेरिया के बारे में जानकारी देगा, उन्को बताया जाएगा कि वे किस तरह मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से अपने आप को बचा सकते हैं। साथ ही अभियान के तहत लोगों को मुफ्त ओडोमॉस मोस्क्युटो रेपेलेन्ट क्रीम भी बांटी जाएगी। (Dabur Odomos)

 

डाबर ओडोमॉस सार्वजनिक क्षेत्रों जैसे बस टर्मिनलों, रेलवे स्टेशनों, स्कूलों पर जागरुकता सत्रों का आयोजन भी करेगा, जिनके ज़रिए लोगों को डेंगु से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह अभियान भारत के पांच राज्य दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान में शुरू किया गया। आज इसी पहल के तहत आज खड़की के स. वि. स. स्कूल में डॉ. सतीश पाथरकर ने स्कूल में छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप मागर, राजेंद्र राममूर्ति व शिक्षण स्टाफ मौजूद था।

‘एक ब्राण्ड के रूप में ओडोमॉस लोगों को डेंगु एवं मच्छरों से फैलने वाली अन्य बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए प्रयासरत है। अपने इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए हमने लोगों को डेंगु की रोकथाम के बारे में जागरुक बनाने के लिए इस सामाजिक अभियान की शुरूआत की है। क्योंकि हाल ही के महीनों में डेंगु के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में ज़रूरी है कि लोगों को इससे बचाव के तरीकों के बारे में जागरुक बनाया जाए, ताकि वे अपने आप को डेंगु से सुरक्षित रख सकें। इस अभियान के तहत हम डेंगु और मलेरिया से बचने के तरीकों के बारे में जागरुकता बढ़ाएंगे।’’ डाबर इंडिया लिमिटेड के ब्रैंड मैनेजर- साक्षी प्रसाद ने कहा। (Dabur Odomos)

‘‘डेंगु से बचने के लिए रोकथाम के उपायों पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है।
हम लोगों को इसके बारे में जागरुक बनाना चाहते हैं ताकि वे डेंगु एवं मच्छरां से फैलने वाली अन्य बीमारियों से अपने आप को सुरक्षित रख सकें।
मेकिंग इंडिया डेंगु फ्री इसी दिशा में हमारा एक प्रयास है
’’ ऐसे में ज़रूरी है कि हम अपने साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा पर भी ध्यान दें।
बच्चे चाहे घर से बाहर खेलने जाएं या घर के कमरे में रहें, उन्हें मच्छरों से बचाना बहुत ज़रूरी है।
ओडोमॉस सबसे पसंदीदा पर्सनल ऐप्लीकेशन प्रोडक्ट है जो मच्छरों से संपूर्ण सुरक्षा प्रदान कर कई जानलेवा बीमारियां से बचाता है।
दिन हो या रात, आप घर में हों या घर के बाहर, मच्छरों से बचने के लिए ओडोमॉस ज़रूर लगाएं।’’
डाबर इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग मैनेजर-होम केयर, श्री संतोष जयसवाल ने कहा।

 

Web Title : – Dabur Odomos | Dabur Odomos Initiates ‘#MakingIndiaDengueFree’ Campaign Spreadsawareness on effective prevention from Dengue & Malaria

 

इसे भी पढ़ें

 

Navi Mumbai ACB Trap | 2 लाख की रिश्वत लेते महिला तहसीलदार मीनल दलवी एंटी करप्शन के जाल में फंसी

Pune Crime | अवैध रूप से गुटखा की ढुलाई करने वाले दो वाहनों पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई ; 18 लाख का माल जब्त

World Diabetes Day | विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन