Cylinder Blast | भयंकर ! गुजरात में एलपीजी सिलेंडर का भीषण विस्फोट ; 7 लोगों की मौत, तीन गंभीर

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन | Cylinder Blast | गुजरात के अहमदाबाद से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एलपीजी सिलेंडर (lpg cylinder) के भीषण विस्फोट (Cylinder Blast )  में 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी है. जख्मियों को उपचार के लिए तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस स्टेशन (Ahmedabad Rural Police Station) के एस एस गामटी (s s gamti) से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात यह घटना घटी। उपचार के लिए भर्ती कराये गए लोगों की अब मौत हो गई है। मृतकों में कामगार और उनके परिवार के लोग शामिल हैं।

महिला और छोटे बच्चे भी इस भीषण विस्फोट (Cylinder Blast ) के शिकार हुए और उनकी मौत हो गई। यह घटना 20 जुलाई की रात घटी। कुछ कामगार कारखाना में काम कर रहे थे और उनके परिवार के लोग एक कमरे में सोय थे. तभी एलपीजी में लीकेज होने लगा। बगल के एक आदमी ने लीकेज को लेकर सतर्क किया। लेकिन जब तक कुछ हो पाता उससे पहले ही सिलेंडर में विस्फोट हो गया और बड़ी दुर्घटना हो गई। घटना के वक़्त दस लोग सो रहे थे इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से जल गए। तीन लोगों की उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।

जख्मियों में से अन्य चार लोगों की शुक्रवार को हॉस्पिटल में मौत हो गई। कुछ लोगों का अभी भी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। एक अन्य खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बंदूक के साथ सेल्फी लेना एक महिला को काफी महंगा पड़ा है। महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी है। लेकिन लड़की के घरवाले ने चौकाने वाला खुलासा किया है। लड़की के घरवालों ने आरोप लगाया है कि दहेज़ के लिए लड़की को काफी परेशान किया जाता था। लड़की को मायके से दो लाख रुपए लाने के लिए काफी परेशान किया जाता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की के पिता राकेश कुमार ने लड़की के पति आकाश और सास-ससुर के खिलाफ 2 लाख रुपए के दहेज़ के लिए परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार आकाश गुप्ता की राधिका के साथ दो महीने पहले शादी हुई थी। राधिका दोपहर दो बजे बंदूक के साथ सेल्फी ले रही थी तभी अचानक गोली चल गई और राधिका की मौत हो गई। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंदूक की गोली राधिका के गले के आर-पार चली गई। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की जांच के लिए राधिका के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Web Title : cylinder blast gujarat 7 killed lpg cylinder explosion gujarat three serious injured

Pune News | तय अवधि जमा रकम वापस करने में टालमटोल ; साहिल रिसॉर्ट एंड स्पा इंडिया लिमिटेड को ग्राहक आयोग का झटका, ब्याज सहित रकम वापस करने का आदेश