Cyclone Tauktae: बड़ी खबर! नौसेना को अभी तक 14 लोगों के मिले शव; चक्रवात में ONGC का बार्ज डूबा

ताउते चक्रवात में डूबे ओएनजीसी के 276 कर्मचारियो में से 184 लोगों को बचाने में नौसेना को सफलता मिली है। हालांकि बार्ज डूबने से गायब 89 लोगो में से 14 लोगो का शव मिला है। ताउते की वजह से हुई दुर्घटना में से यह सबसे बड़ी दुर्घटना है। अब बाकी के 75 लोगों को ढूंढने का अभियान जारी है।

नौसेना द्वारा बचाए गए 184 लोगो को मुंबई किनारे पर पहुंचाया गया है। उन लोगो ने समुद्र में चल रहे मौत के तांडव के बारे में बताया। 11 घंटे लाईफ जैकेट के सहारे समुद्री लहरो से लड़ रहे थे।

ताउते चक्रवात में हीरा ऑयल फिल्ड के पास ओएनजीसी के लिए काम करने वाले कॉन्ट्रेक्टर की बार्ज P305 डूब गई। इसके 184 कर्मचारियों को बचाया गया। हम अभी आईएनएस कोची से 125 लोगों को ले कर आए हैं, ऐसा जहाज के कैप्टन सचिन सिकेरिया ने कहा है। समुद्र की स्थिति अब साफ है। अभी कुछ लोगो की खोज जारी है। हमने अभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी है।

इसके बाद कुछ समय में ही 14 लोगों के शव मिलने की खबर आई। सदमे में डालने वाली यह खबर है। बार्ज पी305 पर 276 कर्मचारी सवार थे। इसमे से बचे हुए कर्मचारी लाईफ जैकेट में सुरक्षित होंगे यह उम्मीद की जा रही है।

नौसेना ने ऐसे ही नहीं छोड़ा

नौसेना ने अरब सागर में अपनी पूरी ताकत लगा दी। बड़े-बड़े युद्ध नौका के साथ आईएनएस तेज, आईएनएस बेतवा, आईएनएस बीस आदि युद्ध नौका और विमान को जांच अभीयान के लिए तैनात किया गया। अभी तक 89 लापता कर्मचारियो को ढूंढा जा रहा है। बचाए गए लोगों के पास लाईफ जैकेट थी। इसलिए लापता लोगों के पास भी जैकेट होगा यह उम्मीद नौसेना को है। इसलिए ये कर्मचारी समुद्र की लहरों में फंसे होंगे, उन्हें बचाया जा सकता है। इसलिए नौसनाने अभी तक उम्मीद नहीं छोड़ी है।