अपराधी लोणकर 2 वर्ष के लिए पुणे जिले से तड़ीपार

पुणे : कोंढवा पुलिस थाने के रिकॉर्ड पर दर्ज अपराधी साईराज राणाप्रताप लोणकर (उम्र 21, नि. पांडुरंग आली, कोंढवा गावठाण) को पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल ने 2 साल के लिए पुणे शहर, पिंपरी चिंचवड व पुणे जिले से तड़ीपार किया है।

साईराज पर 5 मामले कोंढवा पुलिस थाने में दर्ज हैं। उसपर प्रतिबंधक कारवाई की गई लेकिन फिर भी वो अपराध को अंजाम देता रहा। कोंढवा परिसर में उसका दबद्बा होने के कारण लोगों को धमकाना, लूट्ना आदि जैसे अपराधों को अंजाम देता था।

कोंढवा पुलिस थाने के सर्विलांस अधिकारी उपनिरीक्षक स्वप्निल पाटिल, चंद्रकांत माने, जगदीश पाटिल, राजेंद्र ननावरे, जगदीश पाटिल ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सरदार पाटिल, पुलिस उपनिरीक्षक शब्बिर सय्यद के मार्गदर्शन में आरोपी के खिलफ सबूत इकट्ठा किया। उसके बाद तड़ीपार का प्रस्ताव पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल के सामने प्रस्तुत किया। इस प्रस्ताव की जआंच कर पाटिल ने लोणकर को दो साल के लिए पुणे जिले से तड़ीपार करने का आदेश दिया। इसके अनुसार उसे पंढरपुर में ले जकर छोड़ा गया।