Crime News | रेलवे में नौकरी का झांसा देकर दो युवकों को 10 लाख रुपये का लगाया चूना, संगमनेर पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

Crime News | रेलवे में नौकरी लगा दूंगा, ऐसा झांसा देकर तालुके के दो युवकों को 10 लाख रुपये का चूना लगानेवाले अपराधी (Crime News ) को संगमनेर ग्रामीण पुलिस (Sangamner Rural Police) ने गिरफ्तार (arrest) किया। उसे पुलिस कस्टडी (police custody) में भेज दिया गया है। उसके दो साथी फरार हैं।

विजयकुमार श्रीपती पाटिल (नि. कांचन अपार्टमेंट, कोंढवा, पुणे) गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम है, वहीं रविंद्र कांबले (नि. कांबले बस्ती, तासगांव, सांगली) और इंगोले (पूरा नाम नहीं पता) फरार है।

नितिन गंगाधर जोंधले (नि. कोकणगांव, ता. संगमनेर) शिकायतकर्ता का नाम है। 15 दिन पहले अकोले में गिरफ्तार किए गए पाटिल को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस कस्टडी दी थी। अकोले के गुनाह के बाद इस आरोपी को संगमनेर में किए गए अपराध में गिरफ्तार किया गया है।

पाटिल ने नितिन जोंधले को रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने की बात कह कर पांच लाख रुपये लिए। रेलवे में टिकट चेकर के रूप में चुने जाने का फर्जी पत्र भी जोंधले को दिया था। जब इस सब का खुलासा हुआ तो जोंधले ने संगमनेर ग्रामीण पुलिस में शिकायत दी। वहीं गोरक्षनाथ लहानू गांडोले (नि. कासारे, ता. संगमनेर) ने भी पांच लाख ठगी की शिकायत दी, उसके बाद एफआईआर दर्ज किया गया है।

आरोपी पाटिल ने महाराष्ट्र में विविध जगह पर ठगी का मामला दर्ज होने का खुलासा जांच में हुआ। कराड, सातारा, तोफखाना पुलिस स्टेशन नगर, चांदवड, कोल्हापुर में आरोपी पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

शिकायतकर्ता दूसरे गुनाह में आरोपी?

15 दिन पहले अकोले तालुका में इसी विजयकुमार पाटिल पर ठगी का आरोप दर्ज होने के बाद उसे अकोले पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस समय पाटिल के साथी और फरार आरोपी के रूप में नितिन गंगाधर जोंधले का नाम जारी किया था। संगमनेर में दी गई शिकायत में इसी नाम और पता का शिकायतकर्ता जोंधले कौन है, ऐसी भ्रम की स्थिति का निर्माण हो गया है।