Crime News | शॉकिंग ! 2 नाबालिग बहनों के साथ लगातार हो रहा था बलात्कार, नवी मुंबई से जालना पहुंची और…… 

जालना (Jalna News) : जालना (Jalna) शहर के पास निधोना  के अविनाश काकासाहेब जोगदंड (Avinash Kakasaheb Jogdand) (उम्र 18 ) ने नवी मुंबई (Navi Mumbai) के दिघी की दो नाबालिग सगी बहनों (Crime News) को नौकरी दिलाने का झांसा (Crime News) दिया था। इसके कारण दोनों बहने पिछले महीने भर से जालना में थी। इन  दोनों को जालना शहर में एक किराये के घर में रखा गया था।  इतना ही नहीं इस कुकर्मी दवारा  अपने तीन दोस्तों के साथ दोनों नाबालिग बहनों के साथ बलात्कार (rape) करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार महीने भर तक इन दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ अविनाश जोगदंड (Avinash Jogdand), उसके भाई शुभम जोगदंड (Shubham Jogdand), दीपक राणा (Deepak Rana) और गणेश काकड़े (Ganesh Kakade) ने बलात्कार किया।  लेकिन 1 अक्टूबर को दोनों बहने उनसे बचकर औरंगाबाद (Aurangabad) भाग गई।  इसके बाद औरंगाबाद के सिडको पुलिस (CIDCO Police) ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सोमवार की रात यह केस जालना पुलिस (Jalna Police) को ट्रांसफर कर दिया।
डिप्टी पुलिस सुप्रीटेंडेंट नीरज राजगुरु (Deputy Superintendent of Police Neeraj Rajguru) के साथ कदीम जालना पुलिस, पिंक टीम ने रातभर कॉबिंग ऑपरेशन (Cobbing Operation) चलाकर इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।  मुख्य आरोपी अविनाश जोगदंड (Avinash Jogdand) के नांदेड़ से जालना की तरफ आने वाली ट्रेन से आने की जानकारी मिली।  मंगलवार की सुबह जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया

 

आरोपी गणेश काकड़े और शुभम जोगदंड को जालना शहर के अलग अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है।  कदीम जालना पुलिस (Jalna Police) इस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।  इस घटना से पुरे परिसर में खलबली मच गई है। परिसर में भय का माहौल है.

 

 

Pune | निर्भया के लिए पुलिस, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता ने दिखाई मानवता; ‘लाख’ रुपये की मदद की