Crime News | शॉकिंग! जीन्स पहनने की वजह से चाचा और दादा ने मिलकर की युवती की हत्या ; ऐसे हुआ पोलखोल 

 

नई दिल्ली, 23 जुलाई : (Crime News) देश में कई चौंकाने वाली घटनाएं घट रही है।  इसी तरह की एक भयंकर घटना फिर से सामने आई है। (Crime News) जीन्स पहनने की वजह से एक युवती की उसके चाचा और दादा दवारा  हत्या (murder) करने की दर्दनाक घटना घटी है।  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया में रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना घटी है।  17 वर्षीय  युवती को  उसके चाचा और दादा बार बार जीन्स नहीं पहनने के लिए कहते थे. लेकिन युवती ने यह बात मानने से मना कर दिया था।  इसी से नाराज होकर दोनों ने मिलकर सख्त कदम उठाते हुए उसकी हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की के पिता लुधियाना में नौकरी करते है।  इसलिए लड़की अपने माता-पिता के साथ शहर में रहती थी।  लेकिन कोरोना की वजह से यह परिवार गांव आया था।  शहर की तरह युवती के जीन्स पहनने पर चाचा ने उसे रोका।  इसे लेकर लड़की और चाचा में हमेशा विवाद होता था।
इसी बात का गुस्सा मन में रखकर चाचा और दादा ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।  इस पिटाई में उसके सिर में गहरी चोट लगी जिसमे उसकी मौत हो गई।
अपने अपराध को छिपाने के लिए दोनों ने शव को गांव के बाहर ले जाकर नदी में फेंकने का प्रयास किया।  लेकिन लड़की को नीचे फेंकने के दौरान उसका पांव रेलिंग में फंस गया और शव नदी के पुल पर लटक गया।  इसके बाद दोनों पकडे नहीं जाए इसलिए वहां से फरार हो गए।  मां दवारा दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस लड़की  को ढूंढ रही थी।  पुलिस को लड़की का शव पुल से लटकता दिखा। इसके बाद हत्या की घटना सामने आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Pune Crime | पुणे के आंबेगांव पठार में 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार, फोटो वायरल करने की धमकी 

एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार (rape) कर उसकी फोटो वायरल (Photo viral) करने की धमकी देने की घटना (Pune Crime) सामने आई है।  इस मामले में पीड़ित लड़की ने खड़क पुलिस स्टेशन (khadak police station) में शिकायत दर्ज कराई है।  इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर पॉस्को (Posco) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।