Crime News | शर्मनाक ! मुख्याध्यापक ने की छात्रा के साथ गलत हरकत; घर वालों ने सिखाया अच्छा सबक, जमकर धुनाई की

नई दिल्ली : वृत्तसंस्था – Crime News | बिहार से एक आक्रोश पैदा करने वाली घटना सामने आई है। स्कूल के मुख्याध्यापक दवारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत की गई। लड़की को छेड़ना इस मुख्याध्यापक को काफी महंगा पड़ा है। (Crime News) नागरिकों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने मुख्याध्यापक की जमकर धुनाई कर दी. मिली जानकारी के अनुसार बिहार के कटिहार जिले की एक स्कूल के मुख्याध्यापक पर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी मुख्याध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है।

जिले के सीतापुर परिसर के पिपरी बहियार प्राइमरी स्कूल में यह घटना घटी है। चौथी क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ मुख्याध्यापक ने गलत हरकत करने का प्रयास किया। साथ ही उसके गाल को काट लिया। इस पर बच्ची जोर से चीखी। शोर, मचाने लगी। उसकी आवाज सुनकर लोग कमरे की तरफ आये। तब उनके सामने यह चौंकाने वाली घटना सामने आई। इसके बाद लड़की के परिवार ने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करा दी।

छात्रा को छेड़ना मुख्याध्यापक को पड़ा महंगा
स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों में नाराजगी फ़ैल गई। पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस जब मुख्याध्यापक को लेकर जा रही थी तो अचानक से लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस के सामने ही आरोपी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने लोगों से मुख्याध्यापक को छुड़ाया।

Beed | सौ एकड़ जमीन गबन मामला ; फ़र्ज़ी दस्तावेज बनाने वाला मास्टर माइंड मुन्ना गिरफ्तार 

Gujarat Drugs | मुंद्रा पोर्ट पर 3 हज़ार किलो हीरोइन जब्त, बाज़ार में 9 हज़ार करोड़ कीमत

Chandrakant Patil | ईडी का सामना करने में मुश्किल होती है, हसन मुश्रीफ को चंद्रकांत पाटिल ने दिया जवाब