Crime News | महाराष्ट्र : पुराने विवाद में उफान आया ; रिक्शा चालक की तीन लोगों ने हत्या की

सोयगांव (औरंगाबाद ) : पुणे समाचार –  पुराने झगड़े के विवाद में एक 25 वर्षीय ऐप रिक्शा चालक की हत्या (Crime News ) करने की घटना घाणेगांव (तालुका – सोयगांव ) में हुई है। मृतक रिक्शा चालक की पत्नी दवारा दर्ज कराई शिकायत पर घाणेगांव के तीन लोगों के खिलाफ फ़र्दापुर पुलिस स्टेशन (Fardapur Police Station) में केस दर्ज किया गया है। (Crime News | old controversy erupted rickshaw driver was killed three people)

मृतक का नाम संजय हरीचंद्र पिंपले (उम्र 35, नि – घाणेगांव, तालुका -सोयगांव) है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय हरीचंद्र पिंपले घाणेगांव से देऊळगांव गुजरी के बीच ऐप रिक्शा चलाने का काम करता था। शनिवार 2 अक्टूबर को वह हमेशा की तरह सुबह 10 बजे रिक्शा चलाने के लिए घाणेगांव से देऊळगांव गुजरी गया था। रात करीब 9 बजे पत्नी अल्काबाई पिंपले ने फ़ोन किया तो संजय ने जल्द ही घर आने की बात कही। लेकिन वह रात साढ़े 9 बजे तक घर नहीं आया। इस पर अल्काबाई ने फिर से पति को कॉल किया। लेकिन उसकी बात नहीं हो पाई।

रात करीब साढ़े 10 बजे घाणेगांव के पुलिस पाटिल (Police Patil) और अल्काबाई चचेरे देवर रामु पिंपले दोनों घर आये। उन्होंने बताया कि एक खाली प्लाट के पास संजय का शव मिला है। अल्काबाई भतीजे सागर के साथ घटनास्थल पर गई। वहां संजय खून से लथपथ मिला। अल्काबाई और सागर ने पुलिस की मदद से संजय को सावलबारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में गांव के राजी ;बाबूलाल पिंपले, छोटू उर्फ़ देवलाल बाबूलाल पिंपले व संदीप श्रवण गणबास के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया गया है।  घटनास्थल का उपविभागीय पुलिस अधिकारी विजय कुमार मराठे ने निरीक्षण किया।  उनके मार्गदर्शन में मामले की जांच पुलिस सब इंस्पेक्टर रणजीत कासले कर रहे है।

 

Web Title : Crime News | old controversy erupted rickshaw driver was killed three people

Twitter

Mumbai Crime | महाराष्ट्र : मुंबई के कालबादेवी परिसर में 4 मंजिली बिल्डिंग का कुछ हिस्सा गिरा, एक की मौत

Pune News | पुणे : उत्तर प्रदेश में किसान अत्याचार के खिलाफ पुणे में प्रदर्शन

Aryan Khan | महाराष्ट्र : आर्यन खान के साथ तीन आरोपियों को 7 अक्टूबर तक NCB कस्टडी