Crime News | मुंबई के जुहू पुलिस दवारा 58 किलो गांजा जब्त ; तेलंगाना के दो गिरफ्तार

मुंबई : समाचार ऑनलाइन Crime News | जुहू पुलिस ने एक विशेष कार्रवाई के तहत 58 किलो गांजा जब्त किया है। सीनियर अधिकारियों ने बताया कि इसकी कीमत 11 लाख रुपए है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से एक को तेलंगाना से पकड़ा गया है।

Join our Telegramfacebook page for every update

विलेपार्ले के नेहरूनगर झोपड़पट्टी में नशीले पर्दाथ का स्टॉक किये जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इस जानकारी के आधार पर जोन 9 के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे और सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शशिकांत माने के मार्गदर्शन में पुलिस इंस्पेक्टर मोरे, मासवेकर, पुलिस सब इंस्पेक्टर धवले, रक्षे, पाटिल और उनकी टीम ने जाल बिछाकर मोहन राठोड (उम्र 48 ) को कस्टडी में लिया। उससे पूछताछ करने पर उसके तमिलनाडु के दूसरे साथी मारुति जनबंधु (उम्र 65 ) की जानकारी मिली। इसके अनुसार उसे तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी तलशी लेने पर पुलिस को उसके पास 58 किलो गांजा मिला जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

जानकारी मिली है कि बिज़नेस के पर्पस से आरोपियों ने गांजा अपने पास रखा था। इसकी बाजार में 11 लाख 54 हज़ार रुपए कीमत है। जनबंधु गांजा की सप्लाई करता था। पुलिस पता लगा रही है कि इस मामले में और कौन लोग शामिल थे।

Web Tital : Crime News | juhu police seize 58 kg cannabis two arrested telangana