Crime News | जलगांव में पति दवारा दहेज़ के लिए किया जा रहा था तगादा ; पत्नी ने फांसी लगाकर किया जीवन समाप्त, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार 

जलगांव (Jalgaon News), 11 सितंबर : जलगांव जिले से एक चौंकाने वाली घटना (Crime News) सामने आई है। दजेह के लिए प्रताड़ित किये जाने से तंग आकर रामेश्वर कॉलोनी की एक 23 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या (Suicide) कर ली। विवाहिता से दहेज़ के तीन लाख रुपए की मांग करते हुए पति दवारा लगातार परेशान किये जाने से तंग आकर महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Crime News) कर ली।  यह घटना गुरुवार 9 सितंबर को घटी। विवाहिता की पिता की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ एमआईडीसी पुलिस स्टेशन (MIDC Police Station) में केस दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने पति को कस्टडी (Police Custody) में ले लिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण श्यामराव पाटिल (Praveen Shyamrao Patil) (नि – मेहरून) की छोटी बेटी कोमल की शादी 13 फरवरी 2016 को रामेश्वर कॉलोनी के चेतन अरविंद ढाकने (Chetan Arvind Dhakne) से हुई थी। चेतन ढाकने भुसावल बाज़ार पेठ पुलिस स्टेशन (Bhusawal Bazar Peth Police Station) में कर्मचारी के रूप में तैनात है।  विवाह में दहेज़ के रूप में 20 लाख रुपए देना तय हुआ था। लेकिन प्रवीण पाटिल ने 7 लाख रुपए ही दिए थे। बाकी के 13 लाख रुपए में से 10 लाख रुपए 4 महीने पहले घर लेने के लिए दिया था। दहेज़ के 3 लाख रुपए अभी भी बकाया था।

 

चेतन बाकी के 3 लाख रुपए के लिए पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था।

दहेज़ की रकम के लिए सास मंदाबाई अरविंद ढाकने (Mandabai Arvind Dhakne), ननद प्रतिभा ज्ञानेश्वर घुगे (Pratibha Dnyaneshwar Ghuge) और दामाद ज्ञानेश्वर विट्ठल घुगे (Dnyaneshwar Vitthal Ghuge) ने महिला के साथ गाली-गलौज शुरू की। इससे तंग आकर महिला ने 9 सितंबर की शाम साढ़े 5 बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।  चेतन महिला को हॉस्पिटल लेकर गया और उसके परिवार को इसकी जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही उसके माता-पिता हॉस्पिटल पहुंचे।  शव को देखकर उनके धैर्य का बांध टूट गया और उन्होंने आरोप लगा दिया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना (Torture) से तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

Crime News | महिला पुलिस का अधिकारी के साथ अश्लील Video हुआ Viral, पति ने देखा फिर …

Pune Anti Corruption | सहायक पुलिस निरीक्षक ने बिचौलियों के माध्यम से शिकायतकर्ता से किया था ‘संपर्क’, जानें क्या है इनसाईड स्टोरी