विटा : Crime News | बिहार (bihar) से विटा आए दंपति के बीच जोरदार लड़ाई हुई। इसमें पति ने आज गुरुवार सुबह साढे सात बजे के आसपास पत्नी की हत्या (murder) कर दी। पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला विटा पुलिस थाने (Vita Police Station ) में दर्ज (Crime News) किया गया। पति नरेश शाह को गिरफ्तार (arrest) कर लिया गया है। लीलावती नरेश शाह (उम्र 32) मृत महिला का नाम है।
इस बारे में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल दोपहर बुधवार को बिहार के गोपालगंज से आए नरेश शाह और लीलावती शाह विटा में मजदूरी करने के लिए आए थे। यहाँ पर कराड रोड के पास एक होटल के पीछे ये दोनों कल रुके थे। रात से ही दोनों के बीच किसी कारणवश लड़ाई चल रही थी। हालांकि साढ़े सात बजे के आसपास पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
इस बारे में जानकारी मिलते ही विटा उपविभागीय पुलिस अधिकारी पद्मा कदम और पुलिस निरीक्षक संतोष डोके के साथ पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, संदिग्ध पति नरेश शाह को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
Comments are closed.