Crime News | जालना में भाजपा की महिला पंचायत समिति सदस्य ने की आत्महत्या, मची खलबली 

जालना (Jalna News), 11 सितंबर : जालना जिले के भोकरदन तालुका (Crime News) के केदारखेड़ा (Kedarkheda) में भाजपा की पंचायत समिति की सदस्य पुष्पाबाई गजानन जाधव (Pushpabai Gajanan Jadhav) (उम्र 35 ) ने गुरुवार 9 सितंबर की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।  उन्होंने आत्महत्या क्यों कि यह पता नहीं चल पाया है।  इस घटना से जिले में खलबली (Crime News) मच गई है।

 

गुरुवार की रात पुष्पाबाई ने अपने परिवार के साथ खाना खाया था।  खाना खाने के बाद उसके पति और बेटा सोने के लिए चले गए।  जबकि बेटी सोने के लिए चाचा के घर चली गई।  इसके बाद पुष्पाबाई घर में अकेले रह गई।  रात में उन्होंने घर में रस्सी की मदद से फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।  गजानन चव्हाण जब सुबह सोकर ऊठे तो यह घटना सामने आई।  उन्हें पता नहीं चल पाया कि आत्महत्या की वजह क्या थी।  पुष्पाबाई जाधव पंचायत समिति (Panchayat committee) के हुए चुनाव में 2016 में भाजपा (BJP) के टिकट पर चुनकर आई थी।

 

घटना की जानकारी भोकरदन पुलिस स्टेशन (Bhokardan Police Station) के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर रत्नदीप जोगदंड (Assistant Police Inspector Ratnadeep Jogdand) को दी गई।  वह पुलिस सब इंस्पेक्टर बी डी कोठुबरे (Police Sub Inspector B D Kothubre) के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर भोकरदन पुलिस स्टेशन (Bhokardan Police Station) में आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया है।  मामले की जांच पुलिस कर रही है।

 

 

 

Crime News | महिला पुलिस का अधिकारी के साथ अश्लील Video हुआ Viral, पति ने देखा फिर …

Pune Anti Corruption | सहायक पुलिस निरीक्षक ने बिचौलियों के माध्यम से शिकायतकर्ता से किया था ‘संपर्क’, जानें क्या है इनसाईड स्टोरी