Crime News | शॉकिंग! सेना के 3 जवानों ने विवाहित महिला के साथ किया सामूहिक बलात्कार; वीडियो बनाकर दी धमकी

नई दिल्ली : देश की राजधानी नई दिल्ली (New Delhi) से एक दिल दहला देनेवाली घटना (Crime News) सामने आई है। नौसेना और सेना के तीन जवानों ने मिलकर एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) किया है। इससे खलबली मच गई है। घटना (Crime News) के बाद महिला ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) से शिकायत दी है। इस शिकायत के अनुसार दिल्ली पुलिस फरार आरोपी को ढूंढ रही है।

 

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने घर के पास स्थित पार्क में घूम रही थी। तभी पास में रहनेवाल 1 आरोपी उसके पास आया और परिवार से मिलने के बहाने घर आने को कहा। पीड़िता (Victim) ने मना कर दिया तो वह जबरदस्ती उसे घर लेकर आया। उसका एक दोस्त पहले से ही घर पर था। दोनों ने महिला के साथ बलात्कार (Rape) किया और वीडियो बनाया। इस बारे में किसी को बताया तो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल करने की धमकी दी। उसके बाद महिला अपने घर गई।

 

2 महीने बाद महिला किसी काम से घर के बाहर गई थी, आरोपी फिर से एक बार उसे पकड़ कर मुनिरका ले गया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। वहां वह पहले एक घर में ले गया और वहां उसका बलात्कार किया। उसके बाद दोस्त को बुलाकर उसका बलात्कार कराया। इस घटना (Crime News) के बाद महिला पति के साथ गांव गई। उसके बाद दिल्ली आने से उसने मना कर दिया। पति ने कारण पूछा तो उसने पूरी घटना बताई। उसके बाद पति ने उसे पुलिस (Police) में शिकयत देने के लिए कहा। इसके बाद महिला ने शिकायत दी।

 

इस बीच आरोपी में से एक नौसेना (Navy) में और दो सेना (Army) में है। अभी आरोपियों की खोज जारी है। आरोपियों के खिलफ गैरजमानती वारंट  (Non-bailable Warrant) जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात पीड़िता के वकील ने कही है।

 

 

TET Exam Scam | राज्य के 7800 शिक्षक फर्जी? अयोग्य उम्मीदवार पैसे देकर हुए पास! शिक्षा विभाग में मची खलबली, पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने कहा… (वीडियो)

Pune Crime | भारती विद्यापीठ परिसर में रोड रोमियो का आतंक! महिला की गोद में जाकर बैठनेवाला दो गिरफ्तार