Crime News | 12 साल की बेटी ने नराधम को सिखाया सबक

पुणे : Crime News | महिलाओं और लड़कियों पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं की पृष्ठभूमि पर पुणे (Pune) में एक 12 साल की बेटी ने उसे अपने कमरे में बुलाकर जबर्दस्ती करने की कोशिश करने वाले 28 वर्षीय दरिंदे को बहादुरी से अच्छा सबक सिखाया। उसने उसे हाथों व लातों से पीटते हुए नीचे गिरा दिया और खुद को छुड़ा लिया। इस घटना (Crime News) की जानकारी मिलने पर हड़पसर पुलिस (Hadapsar Police) ने तुरंत इस दरिंदे को ढूंढ़कर उसे गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। बहरहाल इस बहादुर बेटी की शहरभर में सराहना की जा रही है।

 

इस मामले में गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रशांत ऊर्फ गोट्या प्रकाश थिट्टे (Prashant alias Gotya Prakash Thatte) उम्र 28, निवासी काले पडल, हड़पसर, पुणे) है। उसके एक 16 वर्षीय साथी को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। यह घटना हड़पसर के काले पडल इलाके में 28 दिसंबर को रात 7.30 बजे के करीब घटी है। इस संबंध में 12 वर्षीय लड़की ने हड़पसर पुलिस (Hadapsar Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, काले पडल की 12 वर्षीय पीड़िता को एक 16 वर्ष के लड़के ने जान से मारने और कोयते से काट डालने की धमकी दी थी। यह लड़का अपने मैसेज अपनी सहेली को दिखाने के लिए इस लड़की से कहता था। 28 दिसंबर को प्रशांत थिट्टे ने इस लड़की से मिलकर कहा कि तुमने इस लड़के और अपनी सहेली के बारे में घर में क्यों बताया इससे कितना प्रॉब्लेम हुआ है इस लड़के ने अपनी नस काट ली है और वह रो रहा है। इसका सच जानने के लिए मेरे घर आओ। लड़की ने जब इन्कार कर दिया तो उससे मारपीट करते हुए जबरदस्ती अपने घर पर ले गया।

 

घर पर ले जाकर दरवाजे की कुंडी लगाकर वह उससे जबरदस्ती करने लगा। तब इस लड़की ने उसका प्रतिकार किया। उसने सारी ताकत लगाकर उसे हाथों और लातों से पीटा। इससे प्रशांत बेड से नीचे गिर गया और तब लड़की दरवाजे की कुंडी खोलकर वहां से भाग निकली। उसने घर आकर अपनी मां को सारी हकीकत बताई। उसे लेकर मां जब आरोपी के घर आ रही थी तभी वह भाग गया। फिर उन्होंने हड़पसर पुलिस से संपर्क किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही हड़पसर पुलिस ने तुरंत आरोपी की तलाश शुरू की। उसके कात्रज इलाके में होने और भागने की फिराक में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने प्रशांत थिट्टे व 16 वर्षीय नाबालिग लड़के को कात्रज से हिरासत में लिया।

 

 

 

Pune Crime | कॉलेज में पीछा करते हुए किशोरी से बदसलूकी

 

Pune Crime | बेटी जन्मने से विवाहिता की प्रताड़ना