Crime in Mumbai | दो महीने में ही उजड़ गया संसार; मॉर्निंग वॉक के लिए गई और पांचवे दिन समुद्र किनारे मिला शव, वसई की घटना

वसई : Crime in Mumbai | पांच दिनों से लापता नालासोपारा (Nalasopara) की 30 वर्षीय विवाहित महिला का शव वसई (Vasai) में समुद्र तट पर मिला है। पुलिस के मुताबिक, समुद्र में डूब कर उसकी मौत हुई है। लेकिन परिवार को शक है कि मृत महिला के साथ कुछ तो गलत हुआ है। पुलिस (mumbai police) ने मामले में आकस्मिक मौत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय विवाहिता ममता पटेल के रूप में हुई है, जिसकी दो महीने पहले नालासोपारा के मेहुल पटेल से शादी हुई थी। मृतक ममता अपने पति व परिवार के साथ नालासोपारा के एवरशाइन नगर इलाके में रह रही थी। इसी बीच बुधवार की सुबह करीब सवा छह बजे वह टहलने के लिए घर से निकली थी। लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटी। इसलिए परेशान ससुरालवालों ने तुलिंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ममता की खोज शुरू थी, लापता होने के पांचवें दिन वसई के पश्चिम किलाबंदर समुद्र तट पर ममता की तलाश करते हुए उसका शव मिला। पुलिस के पास अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ममता ने आत्महत्या (suicide) की है या उसकी हत्या हुई है। लेकिन परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। ममता ने दो महीने पहले अपनी मर्जी से शादी की थी। इसलिए मृतक के परिजनों का कहना है कि उसके लिए आत्महत्या करना संभव है।

खास बात यह है कि रविवार की सुबह ममता का फोन बज रहा था। इसलिए परिजनों ने संदेह जताया है कि इस मामले के पीछे कुछ काला है। इसके अलावा, ममता नलासोपारा क्षेत्र में नई थीं। तो वह नालासोपारा से वसई इतना लंबा कैसे पहुंची? इसको लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आकस्मिक मौत दर्ज की है और सभी पक्षों से जांच की जा रही है।