Crime In Maharashtra| नागपुर में हड़कंप, परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर आरोपी ने की आत्महत्या

नागपुर : ऑनलाइन टीम- नागपुर में का सिलसिला चल रहा है। शहर के तहसील थाने की सीमा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या करने की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पांच लोगों की हत्या कर एक ने आत्महत्या कर ली है। इस घटना से नागपुर में हड़कंप मच गया है।

यह घटना नागपुर के तहसील पुलिस थाने की सीमा में हुई है। दोपहर करीब 12 बजे के आसपास यह घटना हुई है। हत्या और आत्महत्या करने वाले का नाम आलोक माटूलकर है। आलोक माटूलकर ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने खुद आत्महत्या कर ली है।

आलोक माटूलकर ने अपनी पत्नी, बेटी, बेटे, सास और साली की हत्या कर दी। इस हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

आलोक सिलाई का काम करता था। प्रमोद भिसीकर के घर किराए पर रहता था। पुलिस ने प्रारंभिक अनुमान लगाया है कि हत्या पारिवारिक कलह के कारण हुई है। आलोक ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की आगे की छानबीन कर रही है।