Crime in Aurangabad | क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग ; बकाया पैसे के लिए महिला की प्रताड़ना

औरंगाबाद (Aurangabad News), 4 अगस्त : क्रेडिट कार्ड का बिल (credit card bill) बकाया होने की वजह से एक महिला से शारीरिक सुख की मांग करने की घृणास्पद घटना औरंगाबाद (Crime in Aurangabad) में घटी है।  पीड़ित महिला (victim woman) के पास एक फेमस बैंक का क्रेडिट कार्ड था।  लेकिन उन्होंने कुछ समय से क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा था।  उनके क्रेडिट कर पर 20 हज़ार रुपए का बकाया था।  इस पैसे के बदले आरोपी कर्मचारी (Crime in Aurangabad) ने महिला से शारीरिक संबंध (Physical relationship) बनाने की मांग की।

इस मामले में महिला ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।  पुलिस (Police) मामले की जांच कर रही है।  औरंगाबाद में एक बैंक ने अपने ग्राहकों से बकाया वसूलने का काम एक थर्ड पार्टी को दे रखा है।  इस बीच वसूली कंपनी के एक कर्मचारी ने क्रेडिट कार्ड के बिल के बदले महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की थी।  इसके अलावा आरोपी (Criminal) ने महिला के साथ गाली-गलौज भी की थी।

 

क्रेडिट कार्ड के  बिल की वसूली करने वाले कंपनी के कर्मचारी दवारा अश्लील मैसेज भेजने के बाद महिला ने पुलिस स्टेशन (police station) में इसकी शिकायत दर्ज करा दी थी।  लेकिन पुलिस ने मामले को अनसुना किया।  इसके बाद भी आरोपी कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।  क्रेडिट कार्ड के बिल (Credit Card bill) के बदलने उसने महिला से सीधे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की।

 

वसूली कर्मचारी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने औरंगाबाद शहर के सिडको एमआईडीसी पुलिस स्टेशन (MIDC Police Station) में केस दर्ज करा दिया।  लेकिन पुलिस ने केवल अदखलपात्र केस दर्ज किया।

इतना ही नहीं पुलिस ने मामले की जांच के नाम पर महिला के पति को दिल्ली लेकर गई।  इस मामले की जांच सिडको पुलिस (CIDCO Police) कर रही है।

 

 

Bhosari Crime News | पुणे के भोसरी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म ; पीड़ित लड़की के गर्भवती होने पर घटना सामने आई

Crime | मेडिकल में एडमिशन दिलाने के नाम पर डॉक्टर को लगाया 4 लाख का चूना