हड़पसर परिसर में ओपन ग्राउंड पर चल रहे मटका जुआ पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा 

पुणे, 22 मई : हड़पसर परिसर  में ओपन ग्राउंड पर खेले जा रहे मटका जुआ अड्डा पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने छापा मारा। यहां से 1 लाख 67 हज़ार रुपए कैश और जुआ खेलने का सामान जब्त किया गया है।  इस मामले में हड़पसर पुलिस स्टेशन में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शहर में सख्त लॉकडाउन लगा है और संस्थाएं बंद है।  लेकिन उसके बावजूद हड़पसर के मंत्री मार्केट के पास खाली मैदान में जुआ खेले जाने की जानकारी पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता को मिली थी।  इस जानकारी के आधार पर उन्होंने कार्रवाई करने का आदेश दिया था।  इस जानकारी की पुष्टि करने के बाद सोशल सिक्योरिटी सेल की टीम ने यहां छापा मारा। छापे के वक़्त यहां मटका जुआ चल रहा था।

पुलिस ने यहां से 1 लाख 67 हज़ार रुपए कैश और जुआ का सामान जब्त किया है।  अपर पुलिस कमिश्नर अशोक मोराले, डीसीपी श्रीनिवास घाडगे के मार्गदर्शन में सोशल सिक्योरिटी सेल ने यह कार्रवाई की।