Couple suicide | महाराष्ट्र के बीड़ से शॉकिंग खबर! प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की 

 

बीड़, 22 जुलाई : (Couple suicide) कुछ महीने पहले कोल्हापुर (kolhapur) से उत्तरेश्वर पिंपरी आये प्रेमी युगल दवारा आत्महत्या (Couple suicide) किये जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आज सामने आई है।  जानकारी मिली है कि पहले प्रेमिका ने और फिर बाद में प्रेमी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  आत्महत्या की वजह अब तक साफ़ नहीं हो पाई है।  मृतक का नाम आकाश शिवाजी धेंडे और सावित्री है।

बीड़ (Beed district) जिले के केज तालुका के  उत्तरेश्वर पिंपरी में आकाश शिवाजी धेंडे अपने माता-पिता के साथ कोल्हापुर के रामनगर में मजदूरी का काम करता था।  इसी दौरान घर के बगल में रहने वाली दो बच्चों की मां विधवा सावित्री के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।  तीन महीने पहले आकाश और सावित्री उत्तरेश्वर पिंपरी आये थे।
मंगलवार को आकाश घर से बाहर गया था. इसी दौरान सावित्री ने के लोहे से फांसी लगाकर जान दे दी। जब आकाश घर आया तो उसे इस घटना की जानकारी मिली।  उसने सावित्री को फंदे से नीचे उतारा और बगल की बुजुर्ग महिला को यह घटना बताई।  उस महिला के चले जाने के बाद रात में आकाश ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह घटना बुधवार की सुबह सामने आई।  इसकी जानकारी मिलने पर केज पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर श्रीराम काले और बिट अंमलदार अमोल गायकवाड़ ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया।

 

Nashik Accident News | दुखद! गाड़ी पर पेड़ गिरने से 3 शिक्षकों की मौके पर मौत, 12वीं के रिजल्ट की तैयारी में लगे थे

छुट्टी होने के बाद भी 12वीं का रिजल्ट (HSC result) तैयार करने के लिए गए शिक्षकों की गाड़ी पर पेड़ गिरने से गाड़ी में बैठे 3 शिक्षकों की मौत हो गई।  इस दुर्घटना (Nashik Accident News) में वणी-नासिक रोड (Wani-Nashik Road) पर वलखेड फाटा के पास फॉर्च्युन कम्पनी (Fortune Company) के सामने बुधवार शाम 5 बजे के आसपास हुई। ईर्टिका गाड़ी (MH 15 FN 09997) पर पेड़ गिर गया।