कॉसमॉस साइबर हमला, पुणे से एक और गिरफ्तार

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे में अगस्त 2018 में कॉसमॉस बैंक पर साइबर हमला कर 94 करोड़ रुपए 42 लाख रुपए निकाल लिए गए थे। इस अपराध में अबतक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुणे के विश्रांतवाडी में रहनेवाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने मुंबई स्थित एटीएम से 3 लाख 50 हजार रुपए निकाले थे। यह जानकारी साइबर क्राइम सेल के पुलिस निरीक्षक जयराम पायगुडे ने दी। यह कार्रवाई शुक्रवार की शाम को साढ़े छह बजे के करीब की गई थी।

मोहनलाल ताराजी राठोड (विश्रांतवाडी) को गिरफ्तार किया गया है। मोहनलाल राठोड उच्च शिक्षित है, विश्रांतवाडी स्थित अंबिका मेडिकल्स में पिछले एक साल से काम कर रहा था। पुणे में आने से पहले मुंबई में 5 से 6 मेडिकल दुकान में काम किया है। कॉसमॉस साइबर हमले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल किया है। उसने मुंबई स्थित 4 से 5 एटीएम से 3 लाख 50 हजार रुपए निकाले थे। पैसे निकालते समय उसके साथ तीन लोग थे। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 मोबाइल हैंडसेट व एक कोटक महिंद्रा बैंक का एटीएम कार्ड जब्त किया है। इस मामले में अबतक कुल 10 आरोपियों को जब्त किया गया है। कॉसमॉस बैंक के सर्वर में वायरस छोड़कर सिस्टिम हैक कर बैंक से 94 करोड़ 42 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई थी। पुणे के 171 और राज्य के 428 एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया गया।