Cosmos Bank | कॉसमॉस बैंक साइबर अटैक के मुख्य आरोपी 3 साल बाद भी गिरफ्त से बाहर 

पुणे (Pune News), 11 अगस्त : कॉसमॉस बैंक (Cosmos Bank) के सर्वर पर देश में अब तक का सबसे बड़ा  साइबर हमला (Attack) कर 94 करोड़ 42 लाख रुपए चोरी करने वाले इंटरनेशनल हैकर्स (International hackers) तक पहुंचने में अभी तक सफलता नहीं मिली है।  28 देशों की सरकार का सहयोग नहीं मिलने से तीन वर्षो के बाद भी ये चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।  इसी दौरान देश (Cosmos Bank) के रुपे कार्ड से ढाई करोड़ रुपए निकालने में शामिल रहे सुमेर शेख (Sumer Sheikh) को संयुक्त अरब अमिरात पुलिस (United Arab Emirates Police) ने गिरफ्तार (Arrest) किया है। उसके प्रत्यर्पण के लिया प्रयास किया जा रहा है।

 

कॉसमॉस बैंक (Cosmos Bank) के सर्वर पर 11 अगस्त 2018 में हमला कर दुनिया के 28 देशों से 78 करोड़ रुपए निकाले गए थे।  केवल 2 घंटे 12 मिनट में दुनिया भर के विभिन्न एटीएम से 12 हज़ार से अधिक ट्रांजेक्शन करके ये पैसे निकाले गए थे।  देश में अब तक का यह सबसे बड़ा साइबर अटैक (cyber attack) था।

जांच के लिए पुणे पुलिस (Pune Police) ने एसआईटी (SIT) की स्थापना की थी।  साइबर पुलिस स्टेशन (cyber police station) के तत्कालीन पुलिस इंस्पेक्टर जयराम पायगुडे (Police Inspector Jairam Paygude) व उनकी टीम ने जांच करके सबसे अधिक ट्रांजेक्शन वाले कोल्हापुर शहर पर अपना ध्यान केंद्रित करके प्रत्यक्ष रूप से एटीएम सेंटर में जाकर पैसे निकालने वाले का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया था।  इस पुरे मामले का वह सबसे छोटा किरदार था।  कुछ पैसे के बदले उसने पैसे निकालने का काम किया था।

पुणे पुलिस (Pune Police) ने इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमे से एक की मौत हो चुकी है जबकि एक को जमानत मिल चुकी है। बाकी 16 लोग अभी भी येरवड़ा जेल में बंद है।  पुलिस ने आरोपियों से करीब साढ़े पांच लाख रुपए के 17 मोबाइल, हार्ड डिस्क व अन्य सामान जब्त किया है।

पांच मुख्य आरोपी होने की जानकारी

देश में रुपे कार्ड के जरिये हुए साइबर चोरी की जांच पुलिस ने लगभग पूरी कर ली है।  इस जांच में पता चला है कि दुबई स्थित सुमेर  शेख मुख्य आरोपी है।

इसके जरिये इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना के पांच मुख्य आरोपी है।  इनमें से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार है।

 

 

Bribe Case in Nashik | महाराष्ट्र के नाशिक में रिश्वतखोरी के मामले में शिक्षणाधिकारी पुलिस की जाल में ; 8 लाख की रिश्वत लेते ड्राइवर रंगेहाथ गिरफ्तार

Bribe News | महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 90 हज़ार की रिश्वत लेते भूमि अभिलेख कार्यालय के सर्वेयर सहित निजी ठेकेदार एंटी क्रप्शन के जाल में