Coronvirus in Pune | पुणे में मरीजों की संख्या कम हुई लेकिन खतरा टला नहीं! एक्टिव मरीजों के मामले में ये जिले टॉप पर 

 

पुणे, 15 जुलाई : कोरोना (Coronvirus in Pune) की पहली लहर ने सबसे अधिक कहर पुणे (pune) पर बरपाया था।  कोरोना की दूसरी लहर का भी बड़ा असर पुणे (Coronvirus in Pune) पर हुआ।  पहली लहर की तुलना में अब बहुत हद तक मरीजों की संख्या नियंत्रण में आ गई है।  पुणे में कोरोना मरीजों की संख्या कम हुई है लेकिन खतरा खत्म हो गया हो, ऐसा नहीं है।  एक्टिव मरीजों (Active patients) की संख्या के मामले में पुणे अभी भी टॉप पर है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग (Department of Health) ने 14 जुलाई को राज्य में कोरोना की स्थिति की जानकारी दी है।  इस रिपोर्ट के अनुसार पुणे में पहली लहर में सबसे अधिक 82172 एक्टिव मरीज थे. 13 जुलाई के आंकड़ों के अनुसार अब पुणे में केवल 16663 एक्टिव मरीज है।  इसका  मतलब है कि पुणे में एक्टिव मरीजों की संख्या 79. 72% कम हुई है।  इतनी बड़ी संख्या में एक्टिव मरीजों की संख्या कम होने के बावजूद 10 जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या टॉप पर है।  पुणे में एक्टिव मरीजों की संख्या 16. 38% है जो चिंताजनक है।
कोरोना की तीसरी लहर का डर 
पहली दो लहर की तरह तीसरी लहर आने की भी आशंका जानकारों ने व्यक्त की है। दूसरी लहर शांत पड़ने के बाद नागरिकों में जिस तरह की बेफिक्री नज़र आ रही है।  वह चिंताजनक है।  इससे तीसरी लहर की चिंता बढ़ गई है।  यह जानकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दी है।
हैदराबाद यूनिवर्सिटी के भौतिकशास्त्र के जानकारों ने तीसरी लहर 4 जुलाई से आने का दावा किया था।
राज्य में प्रतिबंध कायम 
राज्य  में कोरोना मरीजों की संख्या देश की तुलना में कम है।   पिछले तीन सप्ताह से मरीजों की संख्या स्थिर है।  लेकिन 10 जिलों में 92% मरीज है।  ऐसे में तीसरे स्तर में कई जिले है।  इसलिए राज्य में प्रतिबंधों में छूट देने को लेकर सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है।  यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी है।