CoronaVirus Update| मुंबई में 27 जून तक प्रतिबंध; मनपा ने जारी किया सर्कुलर

मुंबई : कोरोना पॉजिटिविटी रेट में गिरावट आने के बाद राज्य सरकार के मानदंड के अनुसार मुंबई पहले चरण में आ गया है। हालांकि जनसंख्या, लोकल में होनेवाली भीड़ व तीसरी लअहर की संभावना को ध्यान में रखकर प्रतिबंध में किसी भी तरह का बदलाव न करने का निर्णय मनपा प्रशासन ने लिया है। इसलिए मुंबई में 27 जून तक लेवल 3 के अनुसार प्रतिबंध कायम रहेगा। इसे लेकर मुंबई मनपा के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने सुधारित सर्कुलर जारी किया है। मुंबई में अभी पॉजिटिविटी रेट 3.97 प्रतिशत है। वहीं 23.56 प्रतिशत ऑक्सीजन बेड का इस्तेमाल हुआ है। इसलिए मुंबई में अभी लेवल 3 का प्रतिबंध कायम होने की बात मनपा ने स्पष्ट किया है।

लेवल 3 किस लिए?

शहर की भौगोलिक रचना और जनसंख्या, मुंबई में लोकल से रोजाना सफर करनेवाले लोग और कोरोना की तीसरी लहर को लेकर विशेषज्ञों द्वारा जताई गई संभावना, इस वजह से मुंबई में लेवल 3 का प्रतिबंध रखा गया है। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी मनपा प्रशासन ने दिया है।

आम जनता के लिए लोकल बंद

मुंबई की लाइफलाइन लोकल से प्रतिदिन 70 से 80 लाख लोग लोकल से सफर करते हैं। लोकल सेवा अगर सभी के लिए शुरू कर दी गई तो संक्रमण बढ़ने का खतरा ज्यादा है। इसलिए तत्काल रेलवे आम जनता के लिए शुरू न करने का निर्णय मनपा प्रशासन ने किया है।

क्या शुरू क्या बंद

  • अत्यावश्यक दुकान सभी दिन और अन्य दुकान सोमवार से शुक्रवार सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे।
  • मॉल्स, सिनेमा हॉल सब बंद, होटल सोमवार से शुक्रवार 50 प्रतिशत शाम 4 बजे तक खुलेर हेंगे। उसके बाद पार्सल सेवा शुरू रहेंगे। शनिवार और रविवार बंद रहेंगे।
  • प्राइवेट कार्यालय 50 प्रतिशत की क्षमता से शाम 4 बजे तक सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत क्षमता से शुरू रहेंगे।
  • शादी में 50 प्रतिशत की क्षमता से और अंतिम संस्कार में 20 लोग शामिल हो सकते हैं।
  • शाम 5 बजे तक जमावबंदी और उसके बाद संचारबंदी।