Coronavirus: घर बैठे मुफ्त में भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर से लें सलाह, मरीज़ों को रिपोर्ट के अनुसार दी जाएगी सलाह

देश में कोरोना का प्रकोप बहुत ज्यादा है। कोरोना का प्रभाव दिन प्रतिदिन बढता ही जा रहा है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए प्रशासन की ओर से उपाययोजना किए जा रहे हैं। हालांकि कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या में कमी नहीं हो रही है। कोरोना वायरस किसी भी उम्र के व्यक्ति को अपने काबू मेें कर रहा है। अगर आपको भी कोरोना संक्रमण हुआ है तो आप भी अमेरिका के भारतीय मूल के विशेषज्ञ डॉक्टर से मुफ्त सलाह ले सकते हैं। इसके लिए आपके पास एक स्मार्ट फोन और इंटरनेट होना जरूरी है।

पिछले साल से कोरोना वायरस ने देश में कहर बरपा रखा है। कोरोना मरीज को समय पर इलाज मिले इसके लिए डॉक्टर, नर्स, चिकित्सा विभाग दिन रात काम कर रही है। कोरोना मरीज का इलाज करने के दौरान कई परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी डॉक्टर रात भर जग कर मरीज की देखभाल कर रहे हैं। अब देश के डॉक्टर को अमेरिका के डॉक्टरो ने मदद का हाथ दिया है। अमेरिकी डॉक्टर द्वारा शुरू किए गए इस उपक्रम में भारतीय वंश के डॉक्टरो को भी शामिल किया गया है।

अमेरिका के भारतीय मूल के डॉक्टर हेमराज गायधनी ने कहा कि कोरोना वैश्विक संकट है। इसका असर भारत पर कुछ ज्यादा ही हुआ है। भारत की जनसंख्या ज्यादा होने के कारण कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में लाना सबसे बड़ी चुनौती है। भारत के कोरोना संक्रमित मरीज को उचित सलाह देने के लिए भारतीय वंश के डॉकटरो ने एक मंच तैयार किया है। यहा पर मरीजो को मुफ्त में सलाह दी जाएगी। विशेष रूप में मरीज़ो को उनकी भाषा में सलाह दी जाएगी। अमेरिका में शुरू किए गए इस उपक्रम में डॉ अभिजीत नाकवे, डॉ हेमराज गायधनी. डॉ निशांत सांगोले, डॉ गुप्ता, डॉ नितीन ठाकरे इन विशेषज्ञ डॉक्टर ने पहल की है। इसमे उनके दोस्त भी जुड़ गए हैं।

कैसे करना है संवाद?          

कोरोना संक्रमित मरीज को अमेरिका के विशेषज्ञ डॉक्टर से संवाद साधने के लिए www.mdtok.com/org/covid19 वेबसाईट उपलब्ध कराया है। मरीज घर या अस्पताल से अमेरिका के डॉक्टर से संपर्क साध सकते हैं। इसके अलावा उनका मेडिकल रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाया जा सकेगा। रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर मरीज को सलाह देंगे। यह सुविधा मुफ्त होगी किसी भी तरह की कोई फीस नहीं ली जाएगी।

मराठी में संवाद

अमेरिका में अभी भारतीय मूल के 50 हजार डॉक्टर हैं। देश के अलग-अलग हिस्सो से ये डॉक्टर आए हैं। पहले दौर में इसमे से कुछ डॉक्टर शामिल हुए हैं। विशेष रूप से इसमे मराठी भाषा में संवाद किया जा सकेगा और उचित सलाह दी आएगी।