कोरोनावायरस : पुणे मेयर ने किया नायडू अस्पताल का दौरा कहा- घबराने की जरुरत नहीं, बरतें सावधानी

पुणे : समाचार ऑनलाइन – चीन में महामारी का रूप ले चुका कोरोनावायरस अब दुनिया भर में पैर पसार रहा है। कोरोनावायरस के नाम से लोगों में डर का खौफ देखा जा रहा है। चीन समेत कई देशों में संदिध सहमे हुए है। अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक, जानलेवा कोरोनावायरस से चीन में मरने वालों का आंकड़ा 3000 पहुंच गया है। अब भारत में भी इसका असर दिखने लगा है।

image.png

पुणे महानगर पालिका के मेयर मुरलीधर मोहोळ ने कहा –
भारत में अब तक कुल 29 मामले पॉजिटिव पाए गए है। जिसके बाद पुणे महानगर पालिका ने भी कमर कस ली है। दरअसल महाराष्ट्र में भी 6-7 संदिग्ध मिले है। जिसमें 5-6 मरीज पुणे के नायडू अस्पताल में भर्ती है। इसकी जानकारी पुणे महानगर पालिका के मेयर मुरलीधर मोहोळ ने दी। उन्होंने बताया कि ‘पुणे महानगर पालिका की ओर से नायडू अस्पताल में 100 बैड की व्यस्था की गयी है। अगर भविष्य में हालात कभी भी बिगड़ते है तो 200 से 250 मरीज के लिए हम तैयार है। फ़िलहाल पुणे में एक भी कोरोनावायरस के शिकार नहीं है।’

अब तक 81 संदिग्धों की जांच की गयी –
आगे उन्होंने बताया कि ‘पीछे डेढ़ महीने से नायडू अस्पातल में अब तक कुल 81 संदिग्धों की जांच की गयी। जिसमें सभी के सभी नेगेटिव पाए गए है। सभी मरीज ठीक होकर घर भी चले गए है।

image.png

घबराने की जरुरत नहीं, बरतें सावधानी –
मेयर मुरलीधर ने बताया कि कोरोनावायरस से डरने की जरुरत नहीं है। जबकि सावधानी बरतने की जरुरत है। उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ जगहों पर जाने से बचे, मार्क्स पहने, दिन में कई बार हैंडवाश करे, शर्दी-बुखार होने पर तुंरत डॉक्टर से संपर्क करें।

image.png

इलाज के लिए मेडिकल ऑफिसर, सुपरिटेंडेंट और नोडल ऑफिस तात्पर्य –  
नायडू अस्पातल में संदिग्ध मरीजों के इलाज लिए 7 मेडिकल ऑफिसर, सुपरिटेंडेंट और नोडल ऑफिस हमेशा तात्पर्य है।  मेयर मुरलीधर ने बताया कि ‘हमारे पास अस्पताल में 15 लाख रुपए की दवाई उपलब्ध है। किसी भी परिस्थिति में हम तैयार खड़े है।’ उन्होंने ये भी कहा कि नायडू अस्पताल के साथ -साथ आईसीयू के लिए जहांगीर अस्पताल, रूबी अस्पातल ऐसे कई और अस्पताल उन्हें सहयोग के लिए तैयार है।

image.png

जहां आईसीयू बनाये गए है। इसके साथ ही 40 आइसोलेशन बेड भी उपलब्ध होने की बात कही। मेयर ने ये भी कहा कि नायडू अस्पातल में भी आने वाले 5 से 6 महीनो में आईसीयू बनकर तैयार हो जायेगा। इस पर गम काम कर रहे है।