CoronaVirus: रोजाना बन रहे नए रिकॉर्ड; एक दिन में सामने आए 4 लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस, 24 घंटे में 3523 मौत

नई दिल्ली : देश में कोरोना सारे रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा है। शुक्रवार को पहली बार एक ही दिन में चार लाख से अधिका मामले दर्ज कइए गए हैं और साढ़े तीन हजार से अधिका लोगों की मौत हो गई। अप्रैल में कोरोना की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। बीते 24 घंटे में 19.45 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 20 प्रतिशत से ज्यादा है। अब तक कुल 28 करोड़ 83 लाख टेस्ट किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ो के अनुसार पिछले 24 घंटो में 401993 नए कोरोना केस आए हैं और 3523 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। हालांकि 2,99,988 मरीज ठीक भी हुए हैं। इससे पहले गुरुवार को देश में 3,86,452 नए केस आए थे। दुनियाभर के करीब 40 प्रतिशत केस हर दइन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं।

32 लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज

पिछले 10 दिन में ही कोरोना मरीजों का आंकड़ा रोजाना 3 लाख से 4 लाख पार गया है। 21 अप्रैल को 3.15 लाख मरीज मिले थे, इसके बाद से यह आंकड़ा लगभग हर रोज बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में इस रफ्तार में और तेजी आने की आशंका है। देश में इस वक्त कोरोना संक्रमण के 32 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। केंद्रीय मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में इस वक्त संक्रमण के 32,68,710 मरीज हैं। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2,99,988 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। अब तक इस वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या 1,56,84,406 हो चुकी हैं। कुल 2 लाख 11 हजार 853 मरीजो ने इस बीमारी के कारण इस दुनिया को अलविदा कहा। देश मएन कुल 15 करोड़ 49 लाख 89 हजार 635 लोगो का टीकाकरण किया गया है।

दिल्ली में 16 हजार कोरोना मरीजो की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 27,047 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 25,288 लोग ठीक हुए और 375 की मौत हो गई। अब तक 11 लाख 49 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 33 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,147 मरीजों की मौत हो चुकी है। 99,361 का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में 6 लाख 62 हजार 640 एक्टिव केस

यहां शुक्रवार को 62,919 लोग संक्रमित पाए गए। 69,710 लोग रिकवर हुए और 828 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 46 लाख 02 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 38.68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 68 हजार 813 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 62 हजार 640 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

देश में अब तक 15 करोड़ से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन

देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाने के अभियान की शुरुआत हुई। 30 अप्रैल तक देश भर में 15 करोड़ 49 लाख 89 हजार 635 लोगो को वैक्सीन लगाया गया है। बीते दिन 27 लाख 44 हजार 485 वैक्सीन लगाए गए। 1अप्रैल से 45 वर्ष के अधिका उम्र के लोगों को टीका लगाने के दूसरे चरण की शुरुआत हुई। अब 1 मई सए 18 साल के ऊपर क लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा है।

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है, जबकी रिकवरी रेट 82 प्रतिशत है। कोरोना एक्टिव मामलो में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में भी भारत दूसरे स्थान पर है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौते भारत में हुई है।