CoronaVirus : राज्य में नए कोरोना संक्रमित बढ़े, लेकिन ‘इन’ क्षेत्रों में एक भी मौत नहीं

मुंबई: पिछले दो दिन की तुलना में राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती हुई दिख रही है। साथ ही कोरोना मृत्यु दर भी बढ़ता दिख रहा है। राज्य सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ेवाड़ी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 23 हजार 06 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। ऐसे में राज्य में ठीक होने वालो का प्रमाण 92.73 प्रतिशत पर गया है। साथ ही पिछले 24 घंटे में कुल 24 हजार 752 नए मरीज आए हैं।

मिले आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 24 हजार 752 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं 453 मरीजो की कोरोना की वजह से  मौत हो गई है। राज्य में अभी तक कुल 52 लाख 41 हजार 833 मरीज ठीक हुए हैं। अभी के समय में राज्य में मृत्यु दर 1.62 प्रतिशत है। राज्य में एक्टिव मरीज 3 लाख 15 हजार 042 है।

मुंबईकरों के लिए थोड़ी कम हुई चिंता

पिछले 7 दिनों से राज्य में नए कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या 30 हजार से कम आ रही थी। साथ ही मुंबई मनपा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बड़ी तेजी से गिरते हुए दिख रही है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1 हजार 362 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इस दौरान 1 हजार 021 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। दिन भर में 34 मरीजों की मृत्यु हुई है। इसलिए मृतको का कुल आंकड़ा 14 हजार 742 हो गया है। मुंबई में कोरोना के 27 हजार 943 मरीज एक्टिव हैं। मुंबई में मरीजों के ठीक होने का प्रमाण 94 प्रतिशत है। संक्रमण दर 0.19 प्रतिशत है। मरीज डबलिंग रेट 348 दिन का है।

इन क्षेत्रों में एक भी मौत नहीं

गडचिरोली, गोंदिया, बुलढाना, धुले जिला, लातूर शहर, परभणी शहर, उल्हासनगर शहर, भिवंडी शहर, मीरा भायंदर शहर, कल्याण डोंबिवली शहर, औरंगाबाद शहर, जलगांव शहर, धुले शहर में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। वहीं नवी मुंबई, वसई विरार, मालेगांव, अमरावती शहर परिसर और औरंगाबाद, पालघर, चंद्रपुर जिले में एक-एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है।

राज्य में कुल 3 करोड़ 38 लाख 959 कोरोना टेस्ट हुआ है। इसमे से 56 लाख 70 हजार 326 लोग होम आईसोलेशन में हैं। 19 हजार 943 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में हैं।