कोरोनावायरस : एक्स्ट्रा ‘केमिकल’ से बचने के लिए घर पर ही ‘ऐसे’ बनाएं ‘हैंड सैन‍िटाइजर’

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – चीन में महामारी का रूप ले चुका कोरोनावायरस अब दुनिया भर में पैर पसार रहा है। कोरोनावायरस के नाम से लोगों में डर का खौफ देखा जा रहा है। चीन समेत कई देशों में संदिध सहमे हुए है। अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक, जानलेवा कोरोनावायरस से चीन में मरने वालों का आंकड़ा 3000 पहुंच गया है। इस वायरस से भले ही सबसे ज्यादा चीन परेशान है। लेकिन, अब इसका असर भारत में भी दिखने लगा है। भारत में अब तक कुल 28 मामले पॉजिटिव पाए गए है।

कोरोनावायरस का अभी तक कोई एंटी डोज नहीं बन पाया है। हालांकि इससे बचने के कई उपाय भी है। जिसमें सबसे जरूरी उपाई हैंड वाश करना है। हाथों की सफाई अगर ठीक से न हो तो सेहत पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल इधर-उधर छूने से हमारे हाथों में कई कीटाणु च‍िपक जाते हैं ज‍िसके चलते तमाम बीमार‍ियां घेर सकती हैं। ऐसे में हाथों को साबुन और पानी से न‍ियम‍ित तौर पर साफ करने की ह‍िदायत दी गई है। इसके अलावा बीच में हैंड सैन‍िटाइजर का इस्‍तेमाल भी क‍िया जा सकता है।

कोरोनावायरस से घबरा कर लोग धड़ाधड़ बाजार से हैंड सैन‍िटाइजर खरीद कर रख रहे हैं। लेकिन हाथों की सफाई के लिए घर पर भी हैंड सैन‍िटाइजर बनाया जा सकता है। इसको भी बाजार ज‍ितना ही सुरक्ष‍ित बताया जाता है। फ‍िर बाजार में मिलने वाले हैंड सैन‍िटाइजर में अल्‍कोहल भी होता है जो सभी की त्‍वचा को सूट नहीं करता है। ऐसे में घर पर बनाया गया हैंड सैन‍िटाइजर सही रहेगा।

ऐसे बनाएं ‘हैंड सैन‍िटाइजर’ –
इसके ल‍िए आपको व‍िच हेजल एक्सट्रैक्‍ट, एलो वेरा जेल, एसेंशियल ऑयल (टी ट्री, प‍िमपमिंट, नीम या लौंग) और एक बोटल लीजिये। सबसे पहले एक बाउल में 2-3 बड़े चम्‍मच एलो वेरा जेल लेकर अच्‍छी तरह मिक्‍स करें। अब इसमें कुछ बूंदें व‍िच हेजल एक्सट्रैक्‍ट और अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की डालें। सभी चीजों को अच्‍छी तरह मिक्‍स करने के बाद बोटल में डाल दें। अगर आपको ये स्‍प्रे फॉर्मेट में चाह‍िए तो इसमें फ‍िल्‍टर क‍िया हुआ थोड़ा पानी मिला दें। इसमें चाहें तो व‍िटामिन ई भी मिलाया जा सकता है। जिसके बाद तैयार हो जायेगा आपका ‘हैंड सैन‍िटाइजर’