Coronavirus In Pune : चिंताजनक! पुणे में फिर बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में 740 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव

पुणे : ऑनलाइन टीम – पिछले कुछ दिनों से राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। विदर्भ के साथ-साथ कई जगहों पर लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच  पुणे शहर में पिछले 24 घंटे में करीब 743 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए है। मौजूदा समय के लिए यह आकंड़ा बहुत ज्यादा है। आंकड़ा देख पता चलता है की पुणे में एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। इसलिए नागरिकों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

जानकारी के मुताबिक, दिन भर में 382 लोग कोरोनामुक्त हुए है उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी दे दिया गया है। शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गयी। 207 मरीज की हालत क्रिटिकल बनी हुई है। पुणे में अब कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 99 हजार 696 तक पहुंच गयी है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1 लाख 91 हजार 300 है। मौजूदा समय में पुणे शहर में कोरोना एक्टिव केस 3 हजार 559 है। मौत की बात करें तो पुणे में कोरोना की वजह से अब तक 4 हजार 837 लोगों की जान गयी है।

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए पुणे में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है। प्रशासन ने समय-समय पर नागरिकों से अपील की है कि वे बाहर जाते समय मास्क पहनें और सामाजिक दूरी के नियमों का भी पालन करें।