Coronavirus : आम नागरिकों के लिए तत्काल लोकल बंद, अब जिलास्तरीय प्रतिबंधों पर सरकार कर रही विचार 

मुंबई, 25 मई : राज्य के कुछ जिलों में कोरोना नियंत्रण में आ गया है।  लेकिन कुछ जिलों में चिंताजनक स्थिति को देखते हुए राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की बजाय ब्रेक द चेन के तहत प्रतिबंध जिलास्तरीय निश्चित करने पर राज्य सरकार विचार कर रही है।  ऐसे में प्रतिबंधों को लेकर पुरे राज्य में एक नियामवली  नहीं होगी।  कुछ जिलों में प्रतिबंधों को शिथिल किये जाने की जानकारी सूत्रों से मिली है।  आम नागरिकों को लोकल से यात्रा करने की अनुमति मुंबई व एमएमआर क्षेत्र में दिया जाएगा। यह जानकारी विजय वडेट्टीवार ने दी है।

व्यापारी संगठन, विभिन्न सामाजिक संगठन और आम नागरिकों से प्रतिबंध हटाने की मांग की जा रही है।  बाज़ार खोलने को लेकर सरकार पर दवाब बढ़ रहा है।  मदद व पुर्नवसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि राज्य में आर्थिक गतिविधि चलती रहनी चाहिए। इस दौरान कोरोना का मामला नहीं बढे इसके लिए संतुलन बनाते हुए 1 जून के बाद प्रतिबंधों को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

15 जिले रेड जोन

15 जिलों में अभी भी कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे है।  वहां प्रतिबंध लगे रहने की आशंका है।  इन जिलों में बुलडाणा, अकोला, अमरावती, यवतमाल, वाशिम, गढ़चिरोली, सांगली, कोल्हापुर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, बीड, उस्मानाबाद, अहमदनगर, सातारा, सोलापुर शामिल है।

राज्य में 42 हज़ार 320 कोरोना मुक्त

राज्य में सोमवार को नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही।  राज्य में सोमवार को 22 हज़ार 122 नए मरीज मिले जबकि 361 लोगों की मौत हो गई।  जबकि दिन भर में 42 हज़ार ३२० लोगों को डिस्चार्ज दिया गया।

लोकल शुरू न करके भीड़ से बचा गया

मुंबई और  एमएमआर क्षेत्र में लोकल शुरू नहीं करने की वजह से इस क्षेत्र में भीड़ और कोरोना संक्रमण से बचने में मदद मिली है।  कोरोना संक्रमण के अधिक मामले वाले जिले में कन्टेनमेंट जोन तैयार करना का विचार चल रहा है।

म्युकरमाइसिस के मरीजों का मुफ्त उपचार

राज्य के 130 सरकारी सुपर स्पेसिलिटी हॉस्पिटल में  म्युकरमाइसिस  के सभी मरीजों का उपचार चल रहा है।  यह जानकारी सोमवार को राज्य सरकार ने मुंबई हाई कोर्ट के औरंगाबाद खंडपीठ को दी।