Coronavirus : बढ़ते कोरोना मरीजों के लिए केंद्र सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, महाराष्ट्र को भी होगा इसका फायदा

नई दिल्ली : कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। मेडिकल ऑक्सीजन और रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कमी होने के कारण केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। देश में कोरोना के बढते कहर को ध्यान में रखते हुए केंद्र ने 50 हजार मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन विदेश से आयात करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे।

केंद्र सरकार ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। सरकार ने कहा कि कोविड 19 के बढ़ते मरीजों के कारण देश में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। इसके लिए विदेश से 50 हजार मीट्रिक टन ऑक्सीजन मंगवाया जाएगा। विदेश मंत्रालय के माध्यम से केंद्र सरकार यह प्रक्रिया पूरी करेगी। इस ऑक्सीजन से 12 राज्यों की जरूरतों को पूरी की जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

इन 12 राज्यों में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को शामिल किया गया है। विशेष रूप से महाराष्ट्र के साथ कई ऐसे राज्य हैं जहाँ कोरोना मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन की कमी की जानकारी सामने आई थी। ऐसे में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि ऑक्सीजन का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करे। कही भी ऑक्सीजन बर्बाद न हो इसका ध्यान रखे। देश में प्रतिदिन 7 हजार मीट्रिक टन ऑक्सीजन उत्पादन करने की क्षमता है।

हवाई मार्ग से करें ऑक्सीजन की आपूर्ति

देश में कोरोना मरीजो की संख्या को देखते हुए महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज बढ़ रहे हैं। इन मरीजों को ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऑक्सीजन आपूर्ति करने के लिए सड़क मार्ग से 1200-1300 किमी की दूरी तय करनी पड़्ती है। इसके लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति हवाई मार्ग से करे, यह मांग सांसद भावना गवली ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंग से पत्र के माध्यम से की।