Coronavirus Cases Today In India | देश में कोरोना अनियंत्रित ! केस में 56% की बढोतरी, पिछले 24 घंटे में 90928 केस; ओमीक्रॉन का आंकड़ा 2630 

नई दिल्ली : Coronavirus Cases Today In India | देश में जान लेनेवाले कोरोना वायरस (corona virus) ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। साथ ही कोरोना का सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमीक्रॉन (Omicron Variant) भी बहुत तेजी से फैल रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 90 हजार 928 केस सामने आए हैं। वहीं 325 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना के ओमीक्रॉन वेरिएंट के 2630 केस सामने आए हैं। आज देश में कोरोना की क्या स्थिति (Coronavirus Cases Today In India) है आइए जानते हैं।

 

अब तक 4 लाख 82 हजार 876 लोगों की मौत

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) की ओर जारी किए गए आंकडे‌ के अनुसार देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2 लाख 85 हजार 401 हो गई है। वहीं इस महामारी से मरनेवालों की संख्या 4 लाख 82 हजार 876 है। आंकड़ों के अनुसार कल 19 हजार 206 लोग ठीक हुए हैं, उसके बाद अब तक 3 करोड़ 43 लाख 411 हजार 9 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

 

अब तक 148 करोड़ से ज्यादा डोज लिए

 

देशव्यापी वैक्सीनेशन मुहीम के अंतर्गत कोरोना वायरस प्रतिबंधक वैक्सीन (corona virus preventive vaccine) के 148 करोड़ से ज्यादा डोज दिए गए हैं। कल 91 लाख 25 हजार 99 दिए गए हैं, उसके बाद अब तक वैक्सीन के 148 करोड़ 67 लाख 80 हजार 227 डोज दिए गए हैं।

 

देश में अब तक ओमीक्रॉन के 2630 केस 

 

देश में अब तक ओमीक्रॉन वेरिएंट से 2630 लोग संक्रमित हुए हैं। देश में इस वेरिएंट से संक्रमित राज्यों की संख्या 26 है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में है। इसके बाद तीसरे नंबर पर राजस्थान है। महाराष्ट्र में अब तक ओमीक्रॉन के 797, दिल्ली में 465 और राजस्थान में 236 लोग संक्रमित हैं।

 

 

 

Pune News | पुणे-नगर रोड पर लगे पेड़-पौधों के देखभाल का काम जल्द से जल्द शुरू करे मनपा; सहायक आयुक्त से की मांग

 

Pune Crime | शॉकिंग! जिंदा पत्नी का बनवाया डेथ सर्टिफिकेट; पति सहित 7 लोगों पर FIR, मची खलबली