Coronavirus : पिंपरी-चिंचवड वालों को बड़ी राहत! शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या डेढ़ हजार से भी कम, दिनभर में 2 मरीजों की मौत

पुणे : ऑनलाइन टीम – पिंपरी चिंचवड़ शहर में कोरोना वायरस के मामले दिन-व-दिन कम होते जा रहे हैं। मरीजों की घटती संख्या को देखते हुए शहर में लॉकडाउन के नियमों में भी ढील दी गई है। पिछले कुछ दिनों में मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। साथ ही मरीजों के ठीक होने के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। फ़िलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या डेढ़ हजार से भी कम होने से नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम के मुताबिक, पिंपरी चिंचवड़ शहर में पिछले 24 घंटे में 237 नए मरीज सामने आए हैं। 09 मौतें हुई हैं। शहर में पिछले 24 घंटे में 02 मरीजों की मौत हुई है। शहर में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 54 हजार 526 पहुंच गई है। वहीं, शहर में 476 मरीजों को कोरोना से छुट्टी मिल चुकी है और उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है। अब तक 2 लाख 49 हजार 15 मरीज कोरोना पर काबू पा चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

एक्टिव मरीजों की संख्या में आई कमी –
शहर में इस समय 1 हजार 276 एक्टिव मरीज हैं और उनका शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शहर में मरीजों की संख्या कम होने से मरने वालों की संख्या भी कम हो रही है। आज दिन में 09 मौतें हुई हैं। इनमें से 05 मरीज शहर के हैं। वहीं 4 मरीज शहर के बाहर से हैं। शहर में अब तक कोरोना से 4235 मरीजों की मौत हो चुकी है।