पुणे जिले में नए स्ट्रेन के 4 समेत कोरोना के बचे 4852 मरीज

पुणे। पुणे जिले में बुधवार को और 472 संक्रमित महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। वहीं नए से 510 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में आज महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 77 हजार 57 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 63 हजार 276 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 4852 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8929 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। इसमें कोरोना के नए स्ट्रेन से बाधित चार मरीज भी शामिल है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.37 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 96.35 फीसद रह गया है।

पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में आज संक्रमितों की संख्या 5.81 लाख पार हो गई है। वहीं 5.59 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। संभाग में अब तक 36 लाख 41 हजार 910 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 81 हजार 958 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 59 हजार 682 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 6286 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 991 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 96.17 व डेथ रेट 2.75 फीसदी दर्ज हुआ है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, संभाग में आज कुल 612 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 472, सातारा जिले के 66, सोलापुर जिले के 37, सांगली जिले के 16 और कोल्हापुर जिले के 20 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 669 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 510 मरीजों के अलावा सातारा में 70, सोलापुर में 65, सांगली में 16 और कोल्हापुर जिले में 8 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 55 हजार 966 हो गया है। इसमें से 53 हजार 579 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1810 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 577 मरीजों का इलाज जारी है।

सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 51 हजार 780 हो गई है। इसमें से 48 हजार 570 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1785 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 678 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 37 हो गया है। इसमें से 46 हजार 160 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1748 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 129 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 865 संक्रमितों में 1719 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 96 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 50 मरीजों का इलाज चल रहा है।