पुणे संभाग में कोरोनाग्रस्तों का आंकड़ा 5.85 लाख पार

पुणे। पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में सोमवार को कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 5.85 लाख पार हो गई है। संभाग में अब तक 37 लाख 8 हजार 524 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 85 हजार 20 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 62 हजार 181 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 6790 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 49 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 96.10 व डेथ रेट 2.74 फीसदी दर्ज हुआ है।

पुणे जिले में सोमवार को और 338 संक्रमित महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। वहीं नए से 462 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में आज महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 79 हजार 357 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 65 हजार 158 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में नए स्ट्रेन से बाधित 4 मरीजों समेत 5232 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 8967 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.36 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 96.26 फीसद रह गया है।

पुणे संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में आज कुल 526 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 415, सातारा जिले के 11, सोलापुर जिले के 83, सांगली जिले के 11 और कोल्हापुर जिले के 6 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 606 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 469 मरीजों के अलावा सातारा में 66, सोलापुर में 51, सांगली में 5 और कोल्हापुर जिले में 15 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 56 हजार 289 हो गया है। इसमें से 53 हजार 860 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1816 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 613 मरीजों का इलाज जारी है।

सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 51 हजार 346 हो गई है। इसमें से 48 हजार 819 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1795 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 732 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 97 हो गया है। इसमें से 46 हजार 218 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1749 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 130 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 931 संक्रमितों में 1722 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 126 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 83 मरीजों का इलाज चल रहा है।