Corona Update In India : 24 घंटो में 4,205 लोगों की मौत, 3.48 लाख नए मामले

नई दिल्ली – देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जारी है। आज एक बार फिर देश में 4000 से ज्यादा नई मौतें दर्ज की गईं। वहीं संक्रमण के नए मामलों में भी तेजी आई है। देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 3,48,421 नए मामले दर्ज किये गए है। नए मामले दर्ज होने के बाद कुल मामलो की संख्या 2,33,40,938 हो गई।

देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना की वजह से 4205 लोगों की मौत हो गयी है। अब कुल मौतों की संख्या 2,54,197 हो गई है। फ़िलहाल देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,04,099 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,93,82,642 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने बताया कि देश में 13 राज्य ऐसे हैं, जहां कोविड-19 के एक्टिव केस की संख्या एक-एक लाख से ज्यादा है और 26 राज्य ऐसे हैं जहां संक्रमण की दर 15 प्रतिशत से ज्यादा है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में सबसे ज्यादा नए मामले आ रहे हैं।

देश में एक्टिव केस की संख्या 37,04,099 है, जो कुल मामलों का करीब 16 फीसदी है। कुल एक्टिव केस में 24.44 फीसदी मामले बेंगलुरु, पुणे समेत सिर्फ 10 जिलों में हैं।