पुणे संभाग में कोरोना का रिकवरी रेट पहुंचा 96%

पुणे। महामारी कोरोना के संक्रमणकाल में पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में संक्रमितों की संख्या 5.71 लाख पार हो गई है। वहीं 5.48 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। संभाग में अब तक 34 लाख 49 हजार 889 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 71 हजार 730 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 48 हजार 518 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 7416 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 796 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 95.94 व डेथ रेट 2.76 फीसदी दर्ज हुआ है।

पुणे जिले में सोमवार को और 548 संक्रमित महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। वहीं नए से 637 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में आज महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख 69 हजार 383 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 54 हजार 841 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 5725 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8817 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.39 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 96.06 फीसद रह गया है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, संभाग में आज कुल 676 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 548, सातारा जिले के 13, सोलापुर जिले के 75, सांगली जिले के 22 और कोल्हापुर जिले के 18 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 842 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 637 मरीजों के अलावा सातारा में 61, सोलापुर में 107, सांगली में 18 और कोल्हापुर जिले में 19 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 55 हजार 29 हो गया है। इसमें से 52 हजार 584 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1784 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 661 मरीजों का इलाज जारी है।

सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 49 हजार 886 हो गई है। इसमें से 47 हजार 344 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1750 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 792 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 789 हो गया है। इसमें से 45 हजार 851 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1735 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 203 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 643 संक्रमितों में 1710  मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 898 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 35 मरीजों का इलाज चल रहा है।