थोड़ी राहत के बाद पुणे जिले में फिर बढ़े कोरोना के मरीज

24 घँटे में 11 हजार 872 नए मामले; 9337 हुए कोरोना मुक्त
पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे जिले में तीन दिन की राहत के बाद नए मरीज़ों की संख्या फिर बढ़ गई है। गुजरे 24 घँटे में नए 11 हजार 872 मामले सामने आए हैं। हालांकि 9337 लोग कोरोना से मुक्त हुए हुए हैं। शुक्रवार को कोरोना के संक्रमितों संख्या 8 लाख 29 हजार 505 तक पहुंच गया है, जिसमें से 7 लाख 20 हजार 121 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 96 हजार 551 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 12 हजार 833 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.55 फीसदी और रिकवरी रेट 86.81 फीसद दर्ज हुआ है।
कोरोना के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान के तहत पूरे पुणे जिले में 21 लाख 86 हजार 621 लोगों को कोरोना प्रतिबंध के टीके लगाए गए हैं। इसके अलावा सातारा जिले में 5 लाख 97 हजार 320, सोलापुर जिले में 3 लाख 9 हजार 679, सांगली जिले में 5 लाख 39 हजार 530 और कोल्हापूर जिले में 9 लाख 46 हजार 440 लोगों को टीके लगाए गए हैं। पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 18 हजार 780 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 11 हजार 872 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 2256, सोलापुर में 2222, सांगली में 1308 और कोल्हापुर जिले में 1122 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। हालांकि राहत की बात है कि संभाग में आज कुल 13 हजार 458 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 9337, सातारा जिले के 1731, सोलापुर जिले के 1201, सांगली जिले के 798 और कोल्हापुर जिले के 391 मरीज शामिल हैं।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) की तो पूरे संभाग में अब तक 67 लाख 20 हजार 490 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई जिसमें से 11 लाख 69 हजार 308 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब तक उनमें से 9 लाख 93 हजार 630 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। संभाग में फिलहाल एक लाख 53 हजार 409 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 21 हजार 269 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 84.98 फीसदी व डेथ रेट 1.90 फीसदी दर्ज हुआ है।
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख हजार 788 हो गया है। इसमें से 79 हजार 95 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2266 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 19 हजार 427 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 97 हजार 892 हो गई है। इसमें से 79 हजार 610 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 2710 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 15 हजार 572 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 74 हजार 398 हो गया है। इसमें से 59 हजार 238 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 2242 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 12 हजार 918 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 66 हजार 725 संक्रमितों में 2218 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 55 हजार 566 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 8941 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।